फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Four girls drowned in pond two died in Firozabad

Firozabad: फरिहा में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबी चार बच्चियां, दो की मौत, गांव में छाया मातम

Tue, 25 Oct 2022 04:33 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 25 Oct 2022 04:33 PM IST
सार

 बच्चियों के शव को देख दोनों ही परिवारों में चीख-पुकार मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद बच्चियों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन
Four girls drowned in pond two died in Firozabad
तालाब में डूबी चार बच्चियां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद के थाना फरिहा क्षेत्र के गांव इटाहरी में चार बच्चियां तालाब में डूब गईं, जिसमें से दो को तो बचा लिया गया, लेकिन दो बच्चियों की मौत हो गई। चारो बच्चियां तालाब में नहाने और कपड़े धोने के लिए गईं थी। बच्चियों के डूबने की खबर मिलते ही गांव में कोहराम मच गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और बच्चियों के शव को तालाब से निकाला। सूचना पर थाना फरिहा पुलिस मौके पर पहुंच गई। दिवाली के अगले दिन हुए इस हादसे से गांव में मातम छा गया है।
विज्ञापन


 फरिहा थाना क्षेत्र के गांव इटाहरी में तालाब है। मंगलवार सुबह दयाशंकर की 12 वर्षीय बेटी पुष्पा, नीटू की 10 वर्षीय बेटी तन्नू, राधा पुत्री सुभाष और संध्या पुत्री रामवीर तालाब में कपड़े धोने और नहाने के लिए गई थीं। वहां न जाने कैसे नहाते वक्त तालाब की गहराई में चली गईं। जब तक गांव वाले उन्हें बचाने का प्रयास करते, तब तक तन्नू और पुष्पा की डूबकर मौत हो गई, जबकि राधा और संध्या को लोगों ने बचा लिया। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर आ गए।
विज्ञापन


सूचना पर थाना फरिहा पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। दोनों बच्चियों के शवों को तालाब से निकाल लिया गया। बच्चियों के शव को देख दोनों ही परिवारों में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने बच्चियों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बताया गया है कि तन्नू के पिता नीटू की मौत हो चुकी है। वह कक्षा चार की छात्रा थी। वहीं पुष्पा के पिता  दयाशंकर खेती करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed