फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   candidate in the organization changes

बसपा: प्रत्याशी के बाद संगठन में भी बदलाव

Thu, 22 Sep 2016 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 22 Sep 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
candidate in the organization changes
बसपा प्रतीक
चुनाव से ऐन पहले बसपा के हाथी से कई नेताओं के उतरने के बीच पार्टी ने कई प्रत्याशियों को बदला है तो वहीं अब संगठन में भी बदलाव शुरू कर दिए हैं। आगरा-अलीगढ़ जोन के कोआर्डिनेटर अशोक सिद्धार्थ को हटाकर पूर्व एमएलसी रामकुमार कुरील को जिम्मेदारी दी गई है तो अलीगढ़ में चौ. महेंद्र सिंह को कोआर्डिनेटर बनाया गया है। बसपा सूत्रों के मुताबिक, आगरा-अलीगढ़ जोन के कोआर्डिनेटर सुनील कुमार चित्तौड़ अब केवल आगरा जोन के ही कोआर्डिनेटर होंगे।
विज्ञापन


आगरा-अलीगढ़ जोन में बदलाव काफी तेजी से और जल्दी किए जा रहे हैं। आगरा जोन के कोआर्डिनेटर सुनील कुमार चित्तौड़ से अलीगढ़ की जिम्मेदारी वापस लेते हुए महेंद्र सिंह को अलीगढ़ का नया कोआर्डिनेटर बनाया गया है। इससे पहले राम कुमार कुरील को आगरा-अलीगढ़ जोन का कोआर्डिनेटर पहले ही तय कर दिया गया था। कुरील के आने के बाद बसपा के आगरा-अलीगढ़ जोन में तय प्रत्याशियों में से चार से पांच सीटों में बदलाव की संभावना बढ़ गई है। आगरा में उत्तर, फतेहाबाद और बाह सीटों पर बदलाव की चर्चाएं तेज हैं।
विज्ञापन


चार नेताओं के और घट सकते हैं कद
बसपा अध्यक्ष मायावती के पीएसओ रहे आगरा निवासी पद्म सिंह भाजपा में शामिल क्या हुए, बसपा के स्थानीय संगठन में नेतृत्व ने फेरबदल कर दिया। नगला छऊआ निवासी पद्म सिंह का स्थानीय नेताओं पर काफी प्रभाव रहा है। पद्म सिंह के रास्ते बसपा अध्यक्ष की नजरों में चढ़े ऐसे चार नेताओं का कद घटना तय माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चित्तौड़ की पसंद के चार प्रत्याशी बदले
आगरा। जोनल कोआर्डिनेटर सुनील कुमार चित्तौड़ पर पहले अशोक सिद्धार्थ भारी पड़े तो बाद में राष्ट्रीय महासचिव नसीमुद्दीन सिद्दीकी। चित्तौड़ की पसंद के आगरा-अलीगढ़ जोन के चार प्रत्याशियों को पहले ही बदला जा चुका है और सात पर तलवार लटकी है। आगरा में दक्षिण सीट पर उनके पसंदीदा बरकत अली को हटाकर सिद्दीकी की पैरोकारी पर पूर्व विधायक जुल्फिकार अहमद भुट्टो को टिकट थमाया गया है। आगरा दक्षिण की तरह ही जोन में जलेसर, पटियाली, खैर के प्रत्याशियों को भी बसपा बदल चुकी है। प्रत्याशियों में बदलाव से जोन कोआर्डिनेटर और स्थानीय संगठन को जोर का झटका लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed