फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Cancer victim beaten up for asking for ration

राशन मांगने पर कैंसर पीड़ित को पीटकर किया घायल

Mon, 08 Aug 2022 11:24 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 08 Aug 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Cancer victim beaten up for asking for ration
भोगांव। गांव नौरंगाबाद में कैंसर पीड़ित सोमवार की सुबह राशन लेने के लिए डीलर की दुकान पर गया। जब रिफाइंड और चना मांगा तो मना कर दिया गया। इसी बात लेकर कहासुनी के बाद डीलर ने उसकी पिटाई की गई। आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग को लेकर पीड़ित व ग्रामीणों ने थाने के बाहर प्रदर्शन किया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव नौरगांबाद निवासी ओम प्रकाश ने बताया कि वह कैंसर का मरीज है। सुबह करीब नौ बजे डीलर कमलेश कुमारी के यहां राशन लेने के लिए गया था। उसे राशन में चना और रिफाइंड नहीं दिया गया। जब उसने दोनों वस्तुएं दिए जाने की बात कही तो डीलर व परिवार के अंशुल, रोहित और उर्मिला देवी ने गाली-गलौज करते हुए पिटाई कर दी। विरोध में ग्रामीणों ने थाने के बाहर प्रदर्शन किया। राशन डीलर का कहना है कि नेटवर्क न आने के कारण मशीन नहीं चल रही थी। जिस कारण राशन नहीं दिया गया। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed