फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Cancer in the food pipe; life saved after a 7-hour operation.

Agra News: भोजन की नली में था कैंसर, 7 घंटे ऑपरेशन से बची जान

Thu, 23 Jul 2026 02:38 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
Cancer in the food pipe; life saved after a 7-hour operation.
आगरा।
विज्ञापन


एसएन मेडिकल कॉलेज में भोजन की नली का जटिल सर्जरी कर जान बचाई है। ये ऑपरेशन सात घंटे चला। मरीज की हालत ठीक होने पर उसे डिस्चार्ज कर दिया है।

सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग की डॉ. लवीना बालानी ने बताया कि 69 साल की वृद्धा को भोजन निगलने में परेशानी होने पर एसएन में दिखाया। यहां जांच कराने पर भोजन नली (इसोफेगस) में कैंसर मिला। ऐसे में टीम बनाकर मिनिमली इनवेसिव इसोफेगेक्टॉमी से सर्जरी की। इसमें भोजन नली के कैंसर वाले संक्रमित हिस्से को छोटे-छोटे चीरे लगाकर बाहर निकाला। इसमें ओपन सर्जरी के मुकाबले दर्द कम होता है। रक्तस्राव कम होता है, सर्जरी के बाद संक्रमण का खतरा भी नहीं रहता। मरीज जल्दी ठीक होता है। सर्जरी में सात घंटे का समय लगा। आईसीयू में रखने के बाद मरीज की हालत में सुधार होने पर डिस्चार्ज कर दिया है। प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि निजी अस्पताल में इसका खर्च पांच लाख रुपये से अधिक है। एसएन में निशुल्क ऑपरेशन हुआ है। टीम में डॉ. अभिषेक अरोरा, डॉ. विशाल, डॉ. सचिन डॉ. मनु रहे। एनेस्थीसिया की जिम्मेदारी डॉ. अतिहर्ष मोहन अग्रवाल, डॉ. प्रभा, डॉ. अमृता, डॉ. हेमंत, डॉ. रवि, डॉ. वम्शी, डॉ. श्रुति ने संभाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed