{"_id":"686ffbdeef47b9f1b8072020","slug":"can-apply-for-graduate-courses-run-in-colleges-of-dr-bhimrao-ambedkar-university-agra-2025-07-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Agra University: कॉलेजों में दो लाख सीटें खाली...15 तक करा सकते हैं पंजीकरण; ऐसे ले सकते हैं प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra University: कॉलेजों में दो लाख सीटें खाली...15 तक करा सकते हैं पंजीकरण; ऐसे ले सकते हैं प्रवेश
Fri, 11 Jul 2025 12:01 AM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Fri, 11 Jul 2025 12:01 AM IST
सार
प्रवेश लेने के लिए समर्थ पोर्टल पर 400 रुपये शुल्क देकर पंजीकरण कराना होगा। इसके बाद स्नातक-परास्नातक और व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
आगरा विश्वविद्यालय।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के कॉलेजों में स्नातक-परास्नातक की 2 लाख सीटें रिक्त हैं। इनमें प्रवेश लेने के लिए 15 तक समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण करा सकते हैं। ऐसा नहीं होने पर आवेदन नहीं कर सकते हैं। विश्वविद्यालय आगे भी तिथि नहीं बढ़ाएगा।
विश्वविद्यालय के डीन एकेडमिक प्रो. मनुप्रताप सिंह ने बताया कि में 572 कॉलेजों में स्नातक-परास्नातक की 3,48,995 सीटें हैं। इनमें विश्वविद्यालय के आवासीय संस्थानों में 5328 और कॉलेजों में 3,43,667 सीटें हैं। अभी 2.80 लाख सीटों पर प्रवेश के लिए पंजीकरण शुरू किया है। अभी तक 79,818 विद्यार्थी ने समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण करा चुके हैं। इनको पासवर्ड आईडी भी मिल गई है।

इनमें से 64,064 विद्यार्थी काॅलेज का चयन कर चुके हैं और 60360 छात्र-छात्राओं ने एकेडमिक प्रोफाइल अपलोड कर दिया है। अभी करीब 2 लाख सीटों पर पंजीकरण होना बाकी है, जिसके लिए 5 दिन बाकी हैं। समर्थ पोर्टल पर 400 रुपये शुल्क देकर पंजीकरण करा सकते हैं। इसके बाद स्नातक-परास्नातक और व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं। 15 जुलाई के बाद पंजीकरण की तिथि नहीं बढ़ाई जाएगी।
पांच कोर्स के बाद में खोले जाएंगे पंजीकरण
एकेडमिक डीन ने बताया कि अभी एलएलबी, बीएएलएलबी, बीपीएड, बीएड और एमएड के प्रवेशों के लिए पंजीकरण अभी शुरू नहीं किया है। बार काउंसिल ऑफ इंडिया से विधि और नेशनल काउंसिल फॉर टीचर्स एजुकेशन (एनसीटीई) से कॉलेजों में कोर्स संचालित करने की मंजूरी मिलने के बाद इनमें प्रवेश के लिए पंजीकरण शुरू करा देंगे।