फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Campaigning Begins for DBRAU Employees’ Union Elections Voting Scheduled on July 15

DBRAU: कर्मचारी संघ चुनाव का बिगुल बजा, दावेदारों ने शुरू किया प्रचार; 15 जुलाई को होगी वोटिंग

Wed, 24 Jun 2026 11:43 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Wed, 24 Jun 2026 11:43 AM IST
सार

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ चुनाव की घोषणा के बाद दावेदारों ने सोशल मीडिया और कैंपस में प्रचार तेज कर दिया है। 25 जून से नामांकन शुरू होंगे, जबकि 15 जुलाई को मतदान होगा। संविदा कर्मचारी वोट डाल सकेंगे, लेकिन चुनाव नहीं लड़ पाएंगे।

विज्ञापन
Campaigning Begins for DBRAU Employees’ Union Elections Voting Scheduled on July 15
आगरा विश्वविद्यालय - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में कर्मचारी संघ चुनाव की घोषणा के साथ दावेदार ताल ठोकने लगे हैं। नामांकन प्रक्रिया 25 जून से शुरू होनी है। इससे पहले ही सोशल मीडिया के साथ सीटों पर पहुंचकर कर्मचारियों से समर्थन जुटाया जा रहा है। कोई भी दावेदार एक पद के लिए ही आवेदन कर सकेगा।
विज्ञापन



ये भी पढ़ें -  आगरा-मथुरा हाईवे पर बड़ा हादसा: चलती रोडवेज बस का पहिया निकला, डिवाइडर से टकराकर पलटी; 8 यात्री गंभीर घायल
विज्ञापन



विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ का चुनाव 15 जुलाई को होगा। नामांकन की तिथि 25 व 27 जून घोषित की गई है। चुनाव कार्यक्रम घोषित होने के साथ दावेदारों ने पालीवाल पार्क व खंदारी कैंपस में प्रचार शुरू कर दिया है। हर कोई अपनी-अपनी जीत का भरोसा मतदाताओं को दिलाने में लगा हुआ है। कई दावेदारों ने सोशल मीडिया पर वोट की अपील के मैसेज और पोस्टर अपलोड करना शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: जामुन की खेती से होगी बंपर कमाई, कलमी पौधे तीन साल में देने लगते हैं फल; वैज्ञानिकों ने बताया पूरा तरीका


अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव, कोषाध्यक्ष व सह-सचिव पद पर चुनाव होगा। नियम के हिसाब से कोई भी प्रत्याशी एक पद पर ही दावा कर सकता है। चुनाव प्रभारी प्रो.ब्रजेश रावत ने बताया कि चुनाव के नियमों की जानकारी कर्मचारियों की दे दी गई है। मतदाता सूची भी फाइनल हो गई है।

ये भी पढ़ें -  DBRAU: आर्ट का बढ़ा क्रेज, साइंस- कॉमर्स को पीछे छोड़ सबसे ज्यादा आवेदन, 30 जून तक करें रजिस्ट्रेशन


संविदा कर्मचारी नहीं लड़ सकेंगे चुनाव
चुनाव में संविदा कर्मचारी भाग लेंगे लेकिन किसी पद पर दावेदारी नहीं कर सकेंगे। विश्वविद्यालय नियमों के हिसाब से संविदा कर्मचारियों को वोट डालने का अधिकार है। कई संविदा कर्मचारी चुनाव प्रभारी से दावेदारी की जानकारी करने में लगे हुए हैं।

ये भी पढ़ें -  UP: 'जैनब लिपट के रोईं अब्बास के अलम से...' नौहों के बीच नम हुईं आंखें; अलम के जुलूस में छलका दर्द-ए-कर्बला



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed