{"_id":"6a3b74bbd3c4129c6b0988c0","slug":"arts-stream-tops-admissions-race-at-dbrau-registrations-open-till-june-30-2026-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"DBRAU: आर्ट का बढ़ा क्रेज, साइंस- कॉमर्स को पीछे छोड़ सबसे ज्यादा आवेदन, 30 जून तक करें रजिस्ट्रेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
DBRAU: आर्ट का बढ़ा क्रेज, साइंस- कॉमर्स को पीछे छोड़ सबसे ज्यादा आवेदन, 30 जून तक करें रजिस्ट्रेशन
Wed, 24 Jun 2026 11:40 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Wed, 24 Jun 2026 11:40 AM IST
सार
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के समर्थ पोर्टल पर अब तक 39 हजार से अधिक विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया है, जिसमें आर्ट संकाय में सबसे ज्यादा आवेदन आए हैं। सेंट जोंस कॉलेज प्रवेश के लिए छात्रों की पहली पसंद बना हुआ है, जबकि पंजीकरण और आवेदन की अंतिम तिथि 30 जून निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
आगरा विश्वविद्यालय
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
डॉ.भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों और आवासीय संस्थानों की प्रवेश प्रक्रिया में साइंस और कॉमर्स के मुकाबले आर्ट में प्रवेश के लिए विद्यार्थियों का अधिक क्रेज देखने को मिल रहा है। अब तक समर्थ पोर्टल पर सबसे अधिक आवेदन आर्ट के लिए किए गए हैं। 30 जून तक आवेदन करने की अंतिम तिथि है। अब तक 39 हजार से अधिक विद्यार्थियों ने प्रवेश के लिए समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण कराया है।
बीए, बीएससी और बीकॉम की प्रवेश प्रक्रिया समर्थ पोर्टल के माध्यम से विश्वविद्यालय करा रहा है। विवि से संबद्ध 525 महाविद्यालयों और करीब 14 आवासीय संस्थानों में प्रवेश होने हैं। अब तक करीब 39,359 विद्यार्थियों ने प्रवेश के लिए समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण कराया है। इसमें 27,092 विद्यार्थियों ने फॉर्म भी भर दिए हैं। इस बार सबसे अधिक आवेदन आर्ट साइड में प्रवेश के लिए आए हैं। जबकि दूसरे नंबर पर साइंस और तीसरे पर कॉमर्स है। आर्ट में 6,652, साइंस में 5,378 और कॉमर्स में 3,783 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया है।
सेंट जोंस कॉलेज के सबसे अधिक पंजीकरण
एडेड महाविद्यालयों में सेंट जोंस कॉलेज में प्रवेश के सबसे अधिक विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया है। समर्थ पोर्टल पर सेंट जोंस कॉलेज में प्रवेश के लिए 9,630, आगरा कॉलेज में 7,186 और आरबीएस कॉलेज में 4,594 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया है। सेंट जोंस कॉलेज में प्रवेश के लिए हर बार मारामारी देखने को मिलती है। यहां पर सीटों के मुकाबले तीन से चार गुना आवेदन आते हैं।
विज्ञापन
37 छात्रों को मिल चुका है प्रवेश
समर्थ पोर्टल पर प्रवेश प्रक्रिया के माध्यम से अब तक 37 विद्यार्थियों को प्रवेश प्रदान किया जा चुका है। महाविद्यालयों और आवासीय संस्थानों को फॉर्म की छंटनी कर प्रवेश जल्द करने का निर्देश दिया गया है।
30 के बाद बंद हो जाएगी पंजीकरण साइट
समर्थ पोर्टल प्रभारी प्रो.मनु प्रताप सिंह ने बताया कि समर्थ पोर्टल पर प्रवेश के लिए विद्यार्थी 30 जून तक पंजीकरण कर फॉर्म भर सकते हैं। इसके बाद साइट को बंद कर दिया जाएगा। इसलिए विद्यार्थी जल्द से जल्द पंजीकरण कर लें।