फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चौराहा या पार्किंग: ये है आगरा का  भगवान टॉकीज चौराहा, यहां ऑटो-बसों का कब्जा; देखें ये तस्वीरें

Sat, 03 Oct 2026 09:41 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Sat, 03 Oct 2026 09:41 AM IST
सार

भगवान टॉकीज चौराहे पर ऑटो, बस और अन्य वाहनों की बेतरतीब पार्किंग से यातायात व्यवस्था बदहाल है और लोगों को जाम से जूझना पड़ रहा है। सुल्तानगंज पुलिया फ्लाईओवर पर भी बसों और ऑटो के ठहराव से हाईवे की रफ्तार थम रही है, जबकि पुलिस की सक्रियता पर सवाल उठ रहे हैं।
 

विज्ञापन
Agra’s Bhagwan Talkies Turns into Parking Zone, Traffic Chaos Worsens
भगवान टाॅकीज चाैराहा - फोटो : अमर उजाला
भगवान टाॅकीज चाैराहे पर ट्रैफिक बदहाल है। कहीं ऑटो तो कहीं बसों के इधर-उधर ठहराव से यह चाैराहा कम पार्किंग स्थल ज्यादा लगने लगा है। सर्विस रोड पर मेट्रो के काम से ट्रैफिक बाधित है तो दूसरी तरफ थाना न्यू आगरा के बाहर सड़क घेरकर वाहनों की पार्किंग से लोगों का निकलना मुश्किल है। यातायात पुलिसकर्मी ड्यूटी पर रहते हैं मगर सक्रियता कहीं नजर नहीं आती। यही हाल सुल्तानगंज पुलिया फ्लाईओवर का भी है। यहां पर रोडवेज और अनुबंधित बसों की वजह से वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग रहा है।


 
Agra’s Bhagwan Talkies Turns into Parking Zone, Traffic Chaos Worsens
भगवान टाॅकीज चाैराहा - फोटो : अमर उजाला
दृश्य - 1
दोपहर 12:30 बजे- काैशलपुर कट से भगवान टाॅकीज की तरफ सर्विस रोड पर वाहनों की पार्किंग से रास्ता जाम है। हाईवे पर भी रोडवेज बस रुकी है। अवैध स्टैंड पर लोगों की भीड़ से वाहनों की लाइन लग गई। फ्लाईओवर के नीचे पार्किंग स्थल पर ऑटो, हरियाणा रोडवेज की बस और डग्गामार वाहनों का जमावड़ा लगा है। ठेलों के खड़े होने पर भी कोई रोक-टोक नहीं है। दयालबाग से एमजी रोड की तरफ वाहनों के निकलने के लिए ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त नजर आई। पुलिस माैजूद थी लेकिन मूकदर्शक।

 
Agra’s Bhagwan Talkies Turns into Parking Zone, Traffic Chaos Worsens
भगवान टाॅकीज चाैराहा - फोटो : अमर उजाला
दृश्य - 2
दोपहर करीब 1 बजे- अबुल उलाह कट के पास सुल्तानगंज पुलिया फ्लाईओवर पर चढ़ने वाले स्थान पर आधा दर्जन बसें रुकी थीं। हाईवे पर अन्य वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग रहा था। पुलिसकर्मियों के बैठने के लिए फुट ओवरब्रिज के नीचे कैनोपी लगी थी मगर कोई पुलिसकर्मी नहीं था। आसपास देखने पर एक होमगार्ड नजर आया। वह भी किसी बस को हाईवे से हटाने के लिए प्रयास नहीं कर रहा था। आसपास ठेल विक्रेता अपने खाने-पीने के सामान की बिक्री करते दिखे, वहां भी भीड़ थी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Agra’s Bhagwan Talkies Turns into Parking Zone, Traffic Chaos Worsens
सुल्तानगंज पुलिया - फोटो : अमर उजाला
दृश्य - 3
दोपहर 1:30 बजे- सुल्तानगंज पुलिया पर एक लेन को पुलिस ने बैरियर लगाकर बंद कर दिया है। इससे भगवान टाॅकीज, मुगल रोड से आने वालों को गांधी नगर की तरफ जाने में परेशानी हुई। पुलिस कैनोपी लगाकर बैठी दिखी। सामने ही ऑटो, निजी बस भी खड़ी रहीं। इससे हाईवे पर वाहनों की लंबी लाइन लगती रही।
 
विज्ञापन
Agra’s Bhagwan Talkies Turns into Parking Zone, Traffic Chaos Worsens
ऑटो-रिक्शे को नहीं, बिना हेलमेट चालक को रोका - फोटो : अमर उजाला
ऑटो-रिक्शे को नहीं, बिना हेलमेट चालक को रोका
भगवान टाॅकीज चाैराहे पर जाम लगा था। इसकी वजह वहां खड़े ऑटो और ई-रिक्शा बन रहे थे। तभी एक बाइक सवार बिना हेलमेट पहने निकला है। पुलिसकर्मी उसे पकड़ लिए, चालान नहीं काटते, उसे समझाने के बाद जाने देते हैं। हालांकि वहां से नो पार्किंग और नियमों की अनदेखी कर निकलने वाले वाहनों की तरफ उनका कोई ध्यान नहीं था।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed