{"_id":"65ca57fd619a08e36c01f709","slug":"call-came-from-lucknow-cms-ran-to-pull-the-stretcher-kasganj-news-c-175-1-sagr1031-111102-2024-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: लखनऊ से आया फोन, स्ट्रेचर खींचने दौड़े सीएमएस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: लखनऊ से आया फोन, स्ट्रेचर खींचने दौड़े सीएमएस
Mon, 12 Feb 2024 11:10 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Mon, 12 Feb 2024 11:10 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। जिला अस्पताल में स्ट्रेचर और व्हीलचेयर सामने नजर नहीं आए तो लखनऊ से फोन पर सीएमएस से तुरंत पूछा गया। स्वास्थ्य निदेशालय से आए इस फोन के बाद सीएमएस ने तत्काल स्वयं गेट पर पहुंचकर स्ट्रेचर को खींचकर कैमरे पर दिखाया बल्कि व्हीलचेयर की स्थिति के बारे में भी निदेशालय को अवगत करवाया। दरअसल, जिला अस्पताल सहित जनपद के अन्य अस्पताल सीधे लखनऊ स्थित स्वास्थ्य निदेशालय से जुड़े हुए हैं। प्रतिदिन इनकी ऑनलाइन मॉनिटरिंग की जाती है। सोमवार को ऑनलाइन मॉनिटरिंग के दौरान जिला अस्पताल में गेट पर रखा स्ट्रेचर और व्हीलचेयर ऑनलाइन नजर नहीं आए तो लखनऊ से तुरंत सीएमएस डॉ. संजीव सक्सेना को फोन आया और स्ट्रेचर और व्हीलचेयर के बारे में पूछा गया। सीएमएस ने तत्काल ही गेट पर पहुंचकर स्वयं गेट पर रखे स्ट्रेचर को खींचकर कैमरे के सामने दिखाया। सीएमएस ने व्हीलचेयर के बारे में लखनऊ निदेशालय को बताया कि व्हीलचेयर पर मरीज बैठकर अंदर आ जा रहे हैं। इसलिए व्हीलचेयर मरीज के साथ अंदर हैं। वहीं कैमरे की जद में स्ट्रेचर नहीं आया था वह गेट पर एक साइड रखा था। इस संबंध में मुख्यालय से निर्देश दिए कि कैमरे की रेंज में गेट पर व्हीलचेयर और स्ट्रेचर आदि नजर आने चाहिए।
वर्जन-
- जिला अस्पताल के गेट पर स्ट्रेचर था, लेकिन वह कैमरे में दिखाई नहीं दे रहा था। जब मुख्यालय से उनसे जानकारी चाही गई तो उन्होंने स्ट्रेचर को गेट पर कैमरे में खींचकर दिखाया। व्हीलचेयर के बारे में भी बताया गया। उन्होंने बताया कि प्रतिदिन ऑनलाइन मॉनिटरिंग लखनऊ से की जाती है- डॉ. संजीव सक्सेना, सीएमएस।
विज्ञापन
वर्जन-
- जिला अस्पताल के गेट पर स्ट्रेचर था, लेकिन वह कैमरे में दिखाई नहीं दे रहा था। जब मुख्यालय से उनसे जानकारी चाही गई तो उन्होंने स्ट्रेचर को गेट पर कैमरे में खींचकर दिखाया। व्हीलचेयर के बारे में भी बताया गया। उन्होंने बताया कि प्रतिदिन ऑनलाइन मॉनिटरिंग लखनऊ से की जाती है- डॉ. संजीव सक्सेना, सीएमएस।
विज्ञापन