फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   cabinet minister left one lakh fish babies in ganga river

कैबिनेट मंत्री ने गंगा नदी में छोड़े एक लाख मछली के बच्चे

Sun, 18 Sep 2022 11:21 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 18 Sep 2022 11:21 PM IST
सार

कछला घाट पर रविवार को रिवर रैचिंग कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री मत्स्य विभाग डा. संजय निषाद ने गंगा नदी की बहती जलधारा में स्टीमर से लगभग एक लाख भारतीय मेजर कार्प मत्स्य बीज अंगुलिका -मछली के बच्चे छोड़े। नदियों में प्रदूषण के कारण घटती मत्स्य संपदा पर उन्होंने चिंता व्यक्त की।उन्होंने कहा कि गंगा नदी की बहती जलधारा में छोड़े गए इन मछली के बच्चों के बड़े होने पर मत्स्य पालकों को लाभ मिलेगा। जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि बौबी कश्यप ने भी मत्स्य पालन से जुड़ी योजनाओं की जानकारी दी।

विज्ञापन
cabinet minister left one lakh fish babies in ganga river

विस्तार

कासगंज। कछला घाट पर रविवार को रिवर रैचिंग कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री मत्स्य विभाग डा. संजय निषाद ने गंगा नदी की बहती जलधारा में स्टीमर से लगभग एक लाख भारतीय मेजर कार्प मत्स्य बीज अंगुलिका -मछली के बच्चे छोड़े। नदियों में प्रदूषण के कारण घटती मत्स्य संपदा पर उन्होंने चिंता व्यक्त की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गंगा नदी की बहती जलधारा में छोड़े गए इन मछली के बच्चों के बड़े होने पर मत्स्य पालकों को लाभ मिलेगा। उन्होंने प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना की जानकारी दी और मछली पालकों से इसका लाभ लेने को कहा। कार्यक्रम में अमांपुर विधायक हरिओम वर्मा ने सरकार की मत्स्य पालन योजना की सराहना की और पात्रों से इसका अधिक से अधिक लाभ उठाने को कहा।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि बौबी कश्यप ने भी मत्स्य पालन से जुड़ी योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी सचिन, डीपीआरओ देवेंद्र सिंह, उपनिदेशक मत्स्य अलीगढ़ मंडल, अपर सांख्यिकी अधिकारी आगरा बृजेश कुमार, मुख्य कार्यकारी अधिकारी मत्स्य गिरीश चंद्र, मछुआ समुदाय के लोग तथा मत्स्य पालक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed