{"_id":"5dd045478ebc3e54d9797899","slug":"cabinate-minister-ram-naresh-mainpuri-news-agr415616348","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैनपुरीः सर्व शिक्षा अभियान के तहत दिव्यांग बच्चों को उपकरण बांटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनपुरीः सर्व शिक्षा अभियान के तहत दिव्यांग बच्चों को उपकरण बांटे
विज्ञापन
16एमएनपी-28-बीएसए कार्यालय पर दिव्यांगों को उपकरण वितरित करते कैबिनेट मंत्री
- फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। बीएसए कार्यालय पर सर्व शिक्षा अभियान के तहत चिह्नित दिव्यांग बच्चों को उपकरण वितरित किए गए।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आबकारी, मद्य निषेध मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री ने बीएसए कार्यालय परिसर में मूकबघिर, दृष्टिबाधित, मानसिक रूप से कमजोर 334 बच्चों को कृत्रिम उपकरण एवं विकास भवन में 81 दिव्यांगजनों को बैट्री चालित ट्राई साइकिल, बैसाखी, व्हीलचेयर एवं सहायता उपकरण वितरित किए।
बीएसए कार्यालय पर कैबिनेट मंत्री ने उपकरण वितरित करते हुए कहा कि दिव्यांगजन भी हमारे समाज का अहम हिस्सा हैं। उन्हें भी समाज में सम्मान से जीने का अधिकार है। जिलाधिकारी प्रमोद कुमार उपाध्याय ने कहा कि दिव्यांगजनों के कल्याण, उनकी समस्याओं के त्वरित निदान के लिए प्रदेश सरकार प्रयत्नशील है।
एसपी अजय शंकर राय, मुख्य विकास अधिकारी नगेंद्र शर्मा, जिला विकास अधिकारी प्रवीन कुमार राय, जिला विद्यालय निरीक्षक सर्वेश कुमार, प्रभारी बीएसए जेपी पाल, वित्त एवं लेखा अधिकारी बेसिक शिक्षा अनिल शर्मा, जिला समन्वयक समेकित शिक्षा रणधीर बहादुर सिंह, धीरेंद्र प्रताप सिंह, ब्रजेश शाक्य, उदयवीर सिंह, रार्वेद्र शर्मा आदि लोग मौजूद रहे।