{"_id":"6837e70607cf11c58500323a","slug":"buying-and-selling-of-arms-with-fake-license-20-lakh-rupees-were-given-as-contract-money-to-kill-complainant-2025-05-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फर्जी लाइसेंस से शस्त्रों की खरीद-फरोख्त: शिकायतकर्ता की हत्या के लिए दी थी 20 लाख की सुपारी, एक और केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी लाइसेंस से शस्त्रों की खरीद-फरोख्त: शिकायतकर्ता की हत्या के लिए दी थी 20 लाख की सुपारी, एक और केस दर्ज
Thu, 29 May 2025 10:18 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 29 May 2025 10:18 AM IST
सार
फर्जी शस्त्र लाइसेंस से हथियारों की खरीद-फरोख्त के मामले में मुख्य आरोपियों भूपेंद्र सारस्वत और शोभित चतुर्वेदी पर एक और मुकदमा दर्ज हुआ है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि उसकी हत्या के लिए आरोपियों ने 20 लाख रुपये की सुपारी दी थी।
विज्ञापन
भूपेंद्र सारस्वत और शोभित चतुर्वेदी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
अवैध विदेशी पिस्टल और फर्जी लाइसेंस के मामले के मुख्य आरोपियों भूपेंद्र सारस्वत और शोभित चतुर्वेदी पर एक और मुकदमा थाना सिकंदरा में दर्ज हुआ है। शिकायतकर्ता विशाल भारद्वाज ने 20 लाख में हत्या की सुपारी देने का आरोप लगाया है। वहीं, दूसरे मुकदमे के लिए भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य श्याम भदाैरिया ने थाना जगदीशपुरा में तहरीर दी है। इसमें उन्होंने आरोपी भूपेंद्र सारस्वत के पिता शिवकुमार पर आरोप लगाए हैं। उन्होंने एक पिस्टल उन्हें भी बेची थी। इसके अवैध होने का शक है।
विज्ञापन
अवैध विदेशी पिस्टल और लाइसेंस के मामले की जांच एसटीएफ के निरीक्षक यतेंद्र शर्मा ने की थी। इसके बाद थाना नाई की मंडी में केस दर्ज कराया गया। इसमें मोहम्मद जैद, नेशनल शूटर मोहम्मद अरशद, राजेश कुमार बघेल, भूपेंद्र सारस्वत, उसके पिता शिव कुमार सारस्वत, मीडियाकर्मी शोभित चतुर्वेदी और सेवानिवृत्त असलहा लिपिक संजय कपूर को नामजद किया गया।
ये भी पढ़ें - ज्वेलर्स हत्याकांड में बड़ा अपडेट: आरोपी अमन के एनकाउंटर की होगी मजिस्ट्रियल जांच, डीएम ने दिया ये आदेश
ये भी पढ़ें - ज्वेलर्स हत्याकांड में बड़ा अपडेट: आरोपी अमन के एनकाउंटर की होगी मजिस्ट्रियल जांच, डीएम ने दिया ये आदेश
इससे पहले एसटीएफ के निरीक्षक ने अपनी जांच में पाया था कि एक विदेशी पिस्टल भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष श्याम भदाैरिया को भी बेची गई थी। वह उत्तर प्रदेश भूमि विकास बैंक के निदेशक भी हैं। उन्होंने आरोपी भूपेंद्र सारस्वत के पिता शिव कुमार से 18 साल पहले पिस्टल खरीदी थी। तब कुछ कागजात दिए थे, जिस पर उन्होंने कलेक्ट्रेट में पिस्टल को अंकित करा लिया। इस पर उन्होंने पिस्टल बेचने वाले से दस्तावेज मांगने को कहा। श्याम भदाैरिया ने बताया कि आरोपी कोई न कोई बहाना बनाकर आनाकानी करते रहे। वह पिस्टल खरीद के मूल दस्तावेज नहीं दे सके।
ये भी पढ़ें - UP: चांदी व्यवसायी की कार से बरामद हुई इतनी रकम, गिनते-गिनते थक गए आयकर अधिकारी; मंगानी पड़ी नोट गिनने की मशीन
ये भी पढ़ें - UP: चांदी व्यवसायी की कार से बरामद हुई इतनी रकम, गिनते-गिनते थक गए आयकर अधिकारी; मंगानी पड़ी नोट गिनने की मशीन
नाई की मंडी थाना में केस लिखे जाने के बाद उन्होंने भी तहरीर दी है। इसमें कहा है कि वह अपनी पिस्टल की फॉरेंसिक जांच कराना चाहते हैं, जिससे पता चल जाए कि यह वैध है या फिर अवैध। यह पिस्टल कोल्टस कंपनी की है। यह एक अमेरिकी आग्नेयास्त्र निर्माता कंपनी है। श्याम भदाैरिया ने पिस्टल के लिए 1.75 लाख रुपये दिए थे। बता दें कि पूर्व में थाना सिकंदरा में दी गई तहरीर गायब हो गई थी, जबकि एसटीएफ ने अपनी रिपोर्ट में भी केस की संस्तुति की थी।