फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra DM gave order magisterial inquiry into encounter of accused Aman

ज्वेलर्स हत्याकांड में बड़ा अपडेट: आरोपी अमन के एनकाउंटर की होगी मजिस्ट्रियल जांच, डीएम ने दिया ये आदेश

Thu, 29 May 2025 09:36 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 29 May 2025 09:36 AM IST
सार

Agra News: आगरा में ज्वेलर्स हत्याकांड के आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान मार गिराया। डीएम ने एनकाउंटर की मजिस्ट्रेट जांच के लिए आदेश दिए हैं।  अपर नगर मजिस्ट्रेट प्रथम जांच अधिकारी हैं।
 

विज्ञापन
Agra DM gave order magisterial inquiry into encounter of accused Aman
आगरा में बदमाश का एनकाउंटर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के कारगिल चौराहे पर दिनदहाड़े बालाजी ज्वेलर्स में लूट और हत्या की वारदात को अंजाम देने के आरोपी अमन के पुलिस एनकाउंटर की मजिस्ट्रियल जांच होगी। 6 मई को पनवारी रोड स्थित अंसल एपीआई के पास खेत में तड़के पुलिस से बदमाशों की मुठभेड़ हुई थी, जिसमें अमन के सिर में गोली लगी। पुलिस एनकाउंटर में अमन की मौत हो गई थी।
विज्ञापन


 
Trending Videos


सिकंदरा में दो मई को बाइक सवार दो बदमाशों ने बालाजी ज्वेलर्स के शोरूम में लूटपाट की थी। 22 लाख रुपये से ज्यादा के जेवरात लूटे थे। शोरूम पर सेल्स गर्ल रेनू और एक अन्य ग्राहक युवती मौजूद थीं। बदमाशों ने भागते समय शोरूम के सामने ही सराफा कारोबारी योगेश चौधरी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस घटना से कारोबारियों में आक्रोश है। पुलिस को 72 घंटे का अल्टीमेटम दिया गया था।

ये भी पढ़ें -  UP: चांदी व्यवसायी की कार से बरामद हुई इतनी रकम, गिनते-गिनते थक गए आयकर अधिकारी; मंगानी पड़ी नोट गिनने की मशीन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

इस सनसनीखेज वारदात के खुलासे में लगी टीमों के हाथ पुख्ता सुराग लगे। पुलिस टीमों ने 500 से ज्यादा सीसीटीवी खंगाले। सीसीटीवी की मदद से पुलिस टीमें बिचपुरी ब्लॉक के एक गांव तक पहुंच गईं। बदमाश वारदात के बाद यहां पहुंचे थे। एक फुटेज में बदमाशों के तीसरे साथी का चेहरा साफ नजर आ गया। इसके बाद पुलिस ने अपने मुखबिर तंत्र की मदद से बदमाशों के बारे में जानकारी जुटाई। पुलिस को बदमाशों के नाम और पते भी पता चल गए। लेकिन बदमाश अपने घरों से भाग निकले हैं। पुलिस ने उनके तीन साथियों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की गई।

ये भी पढ़ें -   UP: फर्जी लाइसेंस से शस्त्रों की खरीद-फरोख्त करने वालों की ऐसी पहुंच, शिकायतकर्ता पर ही लिख जाता था केस

 
विज्ञापन

वारदात के चार दिन बाद 6 मई को पुलिस की सिकंदरा क्षेत्र के अंसल एपीआई के पास बदमाशों से मुठभेड़ हुई थी। इस एनकाउंटर में गणेश विहार निवासी अमन मारा गया था। ग्रामीणों ने बताया था कि सुबह 4 बजे उन्होंने गोलियां चलने की आवाज सुनी। 

जऊपुरा रोड पर पुलिस की गाड़ियां देखी गईं थीं। इस मामले में डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं। अपर नगर मजिस्ट्रेट प्रथम जांच अधिकारी हैं। ऐसे में इस एनकाउंटर के बारे में जो भी व्यक्ति जानकारी रखता हो वह 10 जून को कलेक्ट्रेट स्थित एसीएम प्रथम कार्यालय में उपस्थित होकर बयान व साक्ष्य प्रस्तुत कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed