फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   bussiness close for 3 days

तीन दिनों तक सराफा प्रतिष्ठान बंद

Wed, 25 Nov 2015 02:24 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला अागरा
ब्यूरो, अमर उजाला अागरा Updated Wed, 25 Nov 2015 02:24 AM IST
विज्ञापन
bussiness close for 3 days
सोमवार को शहर का किनारी बाजार, जौहरी बाजार, नमक की मंडी समेत पुराना बाजार बंद रहता है। मंगलवार को सराफा कारोबारियों ने बंदी का एलान किया और अब बुधवार को आगरा बंद है। ऐसे में तीन दिनों तक सहालग के  दौरान सराफा प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। हर दिन करोड़ों रुपये का कारोबार सराफा प्रतिष्ठानों से होता है। तकरीबन दो हजार प्रतिष्ठान हैं।
विज्ञापन

हींग की मंडी बाजार में कुछ मार्केट खुलेंगे
आगरा। ग्रोवर हत्याकांड के दौरान बाजार बंदी न करने के एलान से खफा हींग की मंडी बाजार के कुछ व्यापारी बुधवार की बंदी से दूर रहेंगे। प्रकाशवंती पैलेस और सर्व कांप्लेक्स के व्यापारियों ने तय किया है कि वे प्रतिष्ठान खोलेंगे। सर्व प्रकाश कपूर ने कहा कि एकतरफा फैसला लेकर बंदी का एलान किया गया है, यह पार्टी विशेष की बंदी है। सराफा व्यापारी पर हमले में तुरंत बंदी कर दी गई, जबकि ग्रोवर हत्याकांड में 10 दिनों में भी व्यापारी नेता दूर रहे।
विज्ञापन

आईजी पर कोर्ट से दर्ज कराएंगे एफआईआर: सुमंत
अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के अध्यक्ष सुमंत गुप्ता ने आईजी को हटाने और एफआईआर की मांग की है। अग्रसेन भवन, लोहामंडी में मीडिया से रूबरू सुमंत गुप्ता ने कहा कि आईजी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। अगर पुलिस नहीं सुनेगी तो उनका संगठन कोर्ट के जरिये एफआईआर दर्ज कराएगा। सपा सरकार में व्यापारियों की आवाज दबाई जा रही है। सबसे ज्यादा टैक्स व्यापारी भर रहा है और सबसे बुरी हालत भी उन्हीं की है। टैक्स छापे के अलावा अब हत्याओं से खौफ का साया है। व्यापारियों पर छापे पड़ रहे हैं तो आईजी समेत अन्य अधिकारियों पर भी आयकर के छापे डाले जाएं। रवि प्रकाश अग्रवाल, विनय अग्रवाल, बसंत गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed