फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   businessman receives threatening letter in mathura

'31 लाख रुपये और 50 ग्राम सोना दे दो, वरना...' किराना व्यापारी को मिला धमकी भरा पत्र

Fri, 24 Jul 2020 12:20 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 24 Jul 2020 12:20 AM IST
विज्ञापन
businessman receives threatening letter in mathura
अपराध - फोटो : अमर उजाला

मथुरा जिले के गोवर्धन की विष्णु विहार कॉलोनी निवासी किराना व्यापारी को धमकी भरा पत्र मिला है, जिसमें 31 लाख रुपये और 50 ग्राम सोना देने की बात लिखी है। ऐसा न करने बेटे और दामाद को जान से मारने की धमकी दी गई है। धमकी भरा पत्र एक युवक ने घर के बाहर रखा था, जो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। उसका मुंह ढका हुआ था। पीड़ित व्यापारी की तहरीर पर पुलिस ने चौथ वसूली का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


थाने में गुरुवार को दर्ज रिपोर्ट में किराना व्यापारी विष्णु कुमार अग्रवाल ने बताया कि 20 जुलाई को सुबह छह बजे घर के गेट पर पहुंचा तो कागज का टुकड़ा रखा मिला। खोला तो विसमिल्ला कसाई के नाम से धमकी भरा पत्र था। पत्र में व्यापारी व उसके दामाद हिमांशु को 31 लाख रुपये व 50 ग्राम सोना 20 जुलाई की शाम छह बजे तक राधा वैली के सामने खड़े बिना नंबर के ऑटो में मिलने वाले व्यक्ति को पहुंचाने की बात लिखी है। 
विज्ञापन


 

बेटे-दामाद को मारने की दी गई धमकी


धमकी भरे पत्र में लिखा है, 'हैलो हां भाई विष्णु सेठ बिस्मिल्लाह कसाई बोल रहा हूं। अब तक 17 मर्डर करवा चुका हूं, 18 और 19 तेरा बेटा और तेरा जमाई होंगे। मेरे लड़के बात नहीं करते हैं। सीधा घर पर जाकर मार देते हैं। एक बेटा है तेरा और एक जमाई है। दोनों से बहुत प्यार करता है। अगर उन दोनों की जान प्यारी है। मैं न तो अपहरण करता हूं ना फोन करता हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

मेरे लड़के तेरे घर पर आकर बेटे को गोली मार देंगे। रेल की पटरी के पास दामाद सर्राफा का काम करता है। उसे भी उसी के घर जाकर ठोंक देंगे। अगर जान प्यारी है तुझे तो 31 लाख रुपए और 50 ग्राम सोना 20 तारीख मतलब 20 जुलाई हाइवे पर राधावेली के आगे एक ऑटो खड़ा मिलेगा। शाम 6 बजे पहुंच जाने चाहिए। वरना 21 तारीख को बहू और बेटी सफेद कपड़ों में नजर आएंगी।' 

व्यापारी ने दर्ज कराई रिपोर्ट

धमकी भरा पत्र मिलने के बाद दहशत में आए व्यापारी ने पुलिस को तहरीर दी। थाना प्रभारी निरीक्षक लोकेश सिंह भाटी ने बताया कि तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजू लाला ने बताया कि धमकी भरे पत्र वाले मामले में एसएसपी से भी व्यापारी सुरक्षा के लिए मिल चुके हैं। कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed