{"_id":"5bc1efbbbdec22696d7804fc","slug":"businessman-committed-suicide-due-to-debt-in-mathura","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्ज में डूबे व्यवसायी ने फांसी लगाकर दी जान, तीसरी मंजिल पर लटका मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्ज में डूबे व्यवसायी ने फांसी लगाकर दी जान, तीसरी मंजिल पर लटका मिला शव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
Updated Sat, 13 Oct 2018 06:44 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा में एक व्यवसायी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शनिवार को व्यवसायी का शव घर की पहली मंजिल पर बने कमरे में पंखे से लटका मिला। उसके गले में साड़ी का फंदा लगा हुआ था। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को उतारा।
कोतवाली के जनरलगंज में प्यारे का बगीचा निवासी बब्बन उर्फ विनीत (32) पुत्र ओमप्रकाश आर्य समाज रोड पर श्रीगोपालजी कार्ड कलेक्शन के नाम से दुकान करता था। शनिवार की सुबह पत्नी यामिनी ने उसका शव कमरे में पंखे से लटका देखा।
मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को उतारा और पोस्टमार्टम को भिजवाया। मृतक के भाई नीरज की माने तो कर्ज के चलते उनके भाई ने आत्महत्या की है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार की रात हाथरस के सिकंदराऊ से लौटकर आया भाई तीसरी मंजिल पर सो गया था।
विज्ञापन
रात में ठंड लगने पर नीचे सोने के लिए चला आया। कमरे में आकर व्यवसायी ने साड़ी का फंदा बनाकर पंखे से लटककर जान दे दी। मृतक के भाई की मानें तो उस पर करीब पांच लाख रुपये का कर्ज था।
कोतवाली प्रभारी विकास तोमर ने बताया कि परिवार वालों से पूछताछ में जो बात निकलकर सामने आ रही है उसके मुताबिक उस पर कर्ज था। विनीत की शादी करीब छह साल पहले गोवर्धन से शादी हुई थी। उसके दो बच्चे हैं।