फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Buses not available at designated places, passengers worried

Agra News: तय स्थान पर नहीं मिलती बसें, यात्री परेशान

Tue, 28 May 2024 12:17 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 28 May 2024 12:17 AM IST
विज्ञापन
Buses not available at designated places, passengers worried
कासगंज। बस स्टैंड पर अलग-अलग स्थानों पर बसों की रवानगी के लिए प्लेटफार्म बनाए गए हैं। इसके बाद भी निर्धारित प्लेटफार्म पर बसें खड़ी नहीं होती हैं, इससे बसों को ढूंढने में यात्रियों को परेशानी होती है। रोडवेज बस स्टैंड को मॉडल बस स्टैंड के रूप में विकसित गया था। यहां आगरा, मथुरा, दिल्ली सहित अन्य स्थानों की ओर जाने वाली बसों के लिए अलग-अलग प्लेटफार्म बनाए गए हैं। बावजूद इसके बसें इन तय स्थानों पर नहीं मिलतीं। अधिकांश बसें बस स्टैंड गेट पर ही खड़ी होती हैं। परिचालक वहीं से यात्रियों को चढ़ाते हैं। ऐसे में निर्धारित प्लेटफार्म पर पहुंचकर यात्रियों को अपनी बस को अन्यत्र ढूंढना पड़ता है जिससे उनकी परेशानी बढ़ जाती है। एआरएम ओम प्रकाश का कहना है कि अभी रोडवेज वर्कशॉप शुरू नहीं होने के कारण अधिकांश ऑफ रूट बसें भी बस स्टैंड पर ही खड़ी रहती हैं। इसके कारण प्लेटफार्म की व्यवस्था सुचारू नहीं हो पाती है। शीघ्र ही यह व्यवस्था शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed