{"_id":"5fed564a8ebc3e3f7d1e22a6","slug":"buses-collided-on-agra-lucknow-expressway-due-to-fog","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे: कोहरे के कारण टकराईं दो बसें, बड़ा हादसा टला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे: कोहरे के कारण टकराईं दो बसें, बड़ा हादसा टला
Fri, 01 Jan 2021 12:10 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 01 Jan 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
एक्सप्रेसवे पर टकराईं बसें
- फोटो : अमर उजाला
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर गुरुवार की सुबह हादसा हो गया। घने कोहरे के कारण दो बसें टकरा गईं। टक्कर के बाद दोनों बसें डिवाइडर पर चढ़ गई। गनीमत रही कि बसों की रफ्तार कम थीं, जिससे बड़ा हादसा टल गया। हादसे में कुछ यात्री घायल हुए हैं। उन्हें अस्पताल भेज दिया गया। अन्य यात्रियों को दूसरी बसों से उनके गंतव्य को भेजा गया।
विज्ञापन
हादसा आगरा जिले के थाना डौकी क्षेत्र में हुआ है। साल के आखिरी दिन घना कोहरा छाया है। कोहरे के कारण आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे 100 मीटर दूरी पर कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। वाहन बहुत कम रफ्तार से चल रहे थे। सुबह करीब साढ़े छह बजे डौकी क्षेत्र में लखनऊ एक्सप्रेसवे के किमी 1.5 पर एक कार ने अचानक ब्रेक लगा दिए।
विज्ञापन
उंगली में चुभी सुई का दर्द भी नहीं तोड़ सका टेबल टेनिस खिलाड़ी उमेर का हौसला, मैच हारा...दिल जीता
विज्ञापन
इससे कार के पीछे चल रही बस के चालक ने भी ब्रेक लगा दिए। इसी बीच पीछे से एक और यात्री बस आकर उससे टकरा गई। टक्कर के बाद दोनों बसें डिवाइड पर चढ़ गईं। दोनों बसों में चीख-पुकार मच गई। आगे चल रही बस का शीशा टूट गया। बस में सवार यात्री किसी तरह बाहर निकले। वहीं दोनों बसों में सवार कुछ लोग घायल घायल हो गए।
लखनऊ से दिल्ली जा रही थीं दोनों बसें
सूचना पाकर पुलिस और यूपीडा के कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंच गए। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों के अनुसार घायलों की हालत खतरे से बाहर है। पुलिस ने बताया कि दोनों बसें लखनऊ से दिल्ली जा रही थीं। इन बसों में सवार अन्य यात्रियों को दूसरी बसों से भेजा गया है।
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।