फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bus rams into bike rider dragged 50 meters and killed

Agra News: बस ने मारी टक्कर, 50 मीटर तक घिसटकर बाइक सवार की मौत

Mon, 28 Sep 2026 02:47 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
Bus rams into bike rider dragged 50 meters and killed
आगरा। थाना एत्माद्दौला में हाईवे पर मंडी समिति के सामने रविवार देर शाम भीषण हादसा हुआ। तेज रफ्तार रोडवेज बस ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। युवक बस के अगले हिस्से में फंसकर 50 मीटर तक घिसटता चला गया। फिर बस का पहिया युवक के ऊपर से निकल गया। इससे शरीर दो हिस्सों में बंट गया और युवक की माैके पर ही माैत हो गई। हादसा देखकर आसपास से गुजर रहे लोगों की चीख निकल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

घटना शाम करीबन 7:30 बजे की है। दहतोरा स्थित रंगोली काॅलोनी निवासी शाहरूख शेख (34) झरना नाला की ओर से बुलेट बाइक से रामबाग की ओर जा रहे थे। जैसे ही मंडी समिति के सामने पहुंचे, पीछे से आ रही रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। युवक संभलने नहीं सका और बस के साथ ही घिसटने लगा।
विज्ञापन

आसपास के लोगों ने बताया कि शोर मचाने पर भी चालक ने बस नहीं रोकी। 50 मीटर तक घिसटने से युवक का काफी खून बह गया। ऊपर से बस का पहिया निकलने से जान चली गई। चालक तेजी से बस को रामबाग फ्लाईओवर की तरफ भगाकर ले गया। हादसे के बाद भीड़ लग गई। वाहनों के रुकने से हाईवे पर जाम भी लग गया। पुलिस ने पहुंचकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed