{"_id":"5bbc9277867a55286b34063f","slug":"bus-crushed-the-young-man-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली जाने के लिए रोड किनारे खड़े युवक को बस ने रौंदा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली जाने के लिए रोड किनारे खड़े युवक को बस ने रौंदा, मौत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला एटा
Updated Tue, 09 Oct 2018 05:05 PM IST
विज्ञापन
accident
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा में घर से दिल्ली जाने के लिए वाहन के इंतजार में सड़क किनारे खड़े युवक को रोडवेज बस ने रौंद दिया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद रोडवेज बस चालक वाहन को लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन
थाना बागवाला क्षेत्र के गांव सोंसा निवासी मोहरपाल (24) पुत्र प्रेमपाल देर रात अपने गांव के सामने सड़क पर दिल्ली जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रहा था। उसी समय तेज गति से जा रही रोडवेज बस ने उसे रौंद दिया।
विज्ञापन
घटना की जानकारी पर परिजन जब तक उसे उपचार के लिए ले जाते। उससे पहले ही मौके पर उसकी मौत हो गई। इस पर परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद फरार हुए चालक की पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन