फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Burnt the effigy of Chief Minister Mamata Banerjee by raising slogans

Agra News: नारेबाजी करके मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला फूंका

Tue, 05 Mar 2024 05:11 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 05 Mar 2024 05:11 PM IST
विज्ञापन
Burnt the effigy of Chief Minister Mamata Banerjee by raising slogans
नारेबाजी करके मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला फूंका
विज्ञापन


विद्यार्थी परिषद ने संदेशखाली मामले में राष्ट्रपति के नाम डीएम को दिया ज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सदस्यों ने मंगलवार को क्रिश्चियन तिराहे पर नारेबाजी करके पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला फूंका। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को देकर संदेशखाली में महिलाओं के साथ अपराध करने वालों के खिलाफ कार्रवाई कराने की मांग की।

मंगलवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता सावित्री धर्मशाला स्थित कार्यालय पर एकत्रित हुए। कार्यालय परिसर से नारेबाजी करते हुए क्रिश्चियन तिराहे पर पहुंचे। क्रिश्चियन तिराहे पर पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री का पुतला फूंका। जिला संयोजक गौरव यादव ने कहा कि बीते कई सालों से पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में सरकार संरक्षित अपराधियों द्वारा महिलाओं पर अत्याचार करके अपराध किए जा रहे हैं। राज्य सरकार अपराधियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।
विज्ञापन


प्रांत कार्यकारिणी सदस्य श्रद्धा राठौर ने कहा कि संदेशखाली के पूरे प्रकरण की उच्च स्तरीय केंद्रीय एजेंसी से जांच कराई जाए। संदेशखाली में महिलाओं के साथ हो रहे अपराधों पर रोक लगाई जाए। पीड़ित महिलाओं को निशुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध कराई जाए। संदेशखाली में केंद्रीय बलों की तैनाती की जाए। ताकि पीड़ित परिवारों के पलायन पर रोक लग सके। पुतला फूंकने के बाद राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को दिया। प्रांत कार्यकारिणी सदस्य रिमझिम सक्सेना, आरती, पूनम, सपना, प्रदीप, सतेंद्र, अनिल, आलोक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed