{"_id":"667c8641b84773767a020ce4","slug":"bullies-forcibly-cut-trees-from-the-field-kasganj-news-c-175-1-agr1054-117142-2024-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: खेत से जबरन पेड़ काट ले गए दबंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: खेत से जबरन पेड़ काट ले गए दबंग
Thu, 27 Jun 2024 02:51 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Thu, 27 Jun 2024 02:51 AM IST
विज्ञापन
कासगंज। कोतवाली क्षेत्र के ज्याउदीनपुर गांव में छह दिन पूर्व आरोपी महिला के खेत से जबरन पेड़ काट ले गए। महिला ने इस बाबत बुधवार को पांच आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
अलीगढ़ जिले के नादा वाजिदपुर खैर रोड निवासी महिला ज्योति के कोतवाली कासगंज क्षेत्र के ज्याउदीनपुर गांव में खेत हैं। ज्योति ने बताया कि 21 जून की रात उनके खेत में लगे पेड़ों को आरोपी दबंगई के बल पर काटकर ले गए। पेड़ काटे जाने की सूचना किसी ने फोन कर उन्हें दी।
महिला ने फोन कर पेड़ काटने की सूचना पुलिस को हेल्पलाइन नंबर पर दी। पुलिस के गांव में पहुंचने से पहले आरोपी मौके से भाग गए। जानकारी करने पर लोगों ने महिला को बताया कि ने उमेश कुमार, शंकरपाल, अमित कुमार, रेखा देवी निवासीगण नगला गुलाबी और देवेंद्र कुमार निवासी बरखुरदार पुर ढोलना उनके पेड़ काट ले गए है।
विज्ञापन
उसने मामले मे पांचों आरोपियों को नामजद करते हुए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाली प्रभारी रामवकील ने बताया कि पेड़ काटने के मामले में पांच आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।