फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   bullies beat up constable for defending case and fired at him with pistol In Agra

UP Crime: कोर्ट में मुकदमा की पैरवी करने पर दबंगों ने सिपाही को पीटा, घेरकर झोंकी फायर, फरार

Wed, 26 Apr 2023 05:44 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 26 Apr 2023 05:44 PM IST
सार

UP Crime: आगरा में कोर्ट में मुकदमो की पैरवी करने पर दबंगों ने सिपाही को घेर लिया। पहले उस पर उनके कहे अनुसार काम करने का दबाव बनाया। सिपाही ने मना किया तो पहले उसे पीटा फिर उस पर तमंचा से झोंक दी। इसके बाद मौके से फरार हो गए। 

विज्ञापन
bullies beat up constable for defending case and fired at him with pistol In Agra
Agra News : दबंगों ने सिपाही पर झोंकी फायर। - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां दबंगों ने मुकदमा की पैरवी करने पर सिपाही के साथ मारपीट की। यहीं उस पर तमंचा से फायरिंग कर दी। इसके बाद वह धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। पुलिस मुकदमा दर्ज करके आरोपियों की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन


घटना एत्माद्दौला थाना क्षेत्र की है। यहां थाने में तैनात सिपाही अंकित सिंह कोर्ट में मुकदमों की पैरवी का काम करते हैं। सोमवार को वह कोर्ट से लौटा। इसके बाद रात के समय गश्त पर निकला। इसी समय रामबाग पुल के पास बदमाश हम्बीर सिंह, उसका अधिवक्ता जीजा व एक अन्य ने बाइक ओवरटेक करके उसे रोक लिया। 

विज्ञापन

अधिवक्ता ने तमंचा निकालकर फायर झोंक दिया

इसके बाद वह सिपाही को धमकाने लगे। उनके कहे अनुसार कोर्ट में काम करने के लिए दबाव बनाने लगे। बात न मानने पर उसके पूरे परिवार को ठिकाने लगाने की धमकी दी। सिपाही ने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की। इसके बाद अधिवक्ता ने तमंचा निकालकर उस पर फायर झोंक दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी

इसके बाद आरोपी धमकाते हुए मौके से फरार हो गए। गनीमत रही कि फायर मिस हो गया इससे वह बच गया। घटना के बाद सिपाही थाना पहुंचा और अधिकारियों को इसकी सूचना दी। सिपाही की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed