फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bullets were fired between two parties in a dispute over a plot.

Agra News: प्लॉट के विवाद में दो पक्षों में चलीं गोलियां

Mon, 10 Nov 2025 11:34 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 10 Nov 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
Bullets were fired between two parties in a dispute over a plot.
फोटो35सिढ़पुरा में प्लॉट पर कब्जे के विवाद के बाद तैनात पुलिस ।संवाद
कासगंज। सिढ़पुरा थाना क्षेत्र में मोहनपुर तिराहे के पास सुभाषनगर उत्तर में रविवार देर रात प्लाॅट के विवाद में दो पक्षों में फायरिंग हो गई। दोनों पक्षों ने प्लाॅट पर कब्जे की कोशिश का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। फायरिंग की सूचना पर सीओ ने मौके पर पहुंचकर जांच की। फिलहाल, विवादित जगह पर पुलिसकर्मी तैनात कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

सिढ़पुरा थाना क्षेत्र में गंजडुंडवारा रोड पर मोहनपुर तिराहे के पास स्थित एक प्लाॅट को लेकर विजयपाल निवासी मोहल्ला सुभाषनगर और प्रताप सिंह निवासी मोहल्ला कायस्तान के बीच विवाद चल रहा है। मामला कोर्ट में विचाराधीन है, इसी पर कब्जे की कोशिश को लेकर रविवार रात करीब 11 बजे दोनों पक्षों में फायरिंग हो गई। दोनों ही पक्ष एक-दूसरे पर कब्जा करने और फायरिंग करने का आरोप लगा रहे हैं। विजयपाल ने तहरीर देते हुए आरोप लगाया है कि रविवार रात दूसरे पक्ष के लोगों ने पहुंचकर प्लाॅट की दीवार तोड़नी शुरू कर दी। आरोप है कि जानकारी होने पर उनके पक्ष के लोगों ने पहुंचकर विरोध किया तो दूसरे पक्ष के लोगों ने फायरिंग कर दी। धारदार हथियार से हमला करने की कोशिश की।
विज्ञापन

वहीं, दूसरे पक्ष की ओर से मोहल्ला कायस्थान निवासी वंदना ने तहरीर देते हुए आरोप लगाया है कि कोर्ट से स्टे होने के बावजूद विजयपाल पक्ष के लोग प्लाॅट पर निर्माण करा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात में उनके पक्ष के लोगों को इसकी जानकारी हुई तो मौके पर पहुंच गए। इस दौरान उन लोगों पर विजयपाल पक्ष ने फायरिंग कर दी। विवादित स्थान पर पुलिसकर्मी तैनात कर दिए गए हैं। मामले में सीओ संदीप वर्मा ने बताया कि प्लाॅट को लेकर दो पक्षों में विवाद चल रहा है। रात में ही घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की गई। मौके पर कुछ नहीं मिला था। सुबह प्लाॅट पर खोखे मिलने की बात कही जा रही है। मामले की जांच की जा रही है। उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed