{"_id":"65cf1724a39a7e796c0ca15d","slug":"bullet-bike-ran-on-foot-overbridge-of-mathura-junction-security-personnel-not-seen-2024-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: मथुरा जंक्शन के फुट ओवरब्रिज पर दौड़ी बुलेट, नजर नहीं आए सुरक्षा कर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: मथुरा जंक्शन के फुट ओवरब्रिज पर दौड़ी बुलेट, नजर नहीं आए सुरक्षा कर्मी
Fri, 16 Feb 2024 01:34 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 16 Feb 2024 01:34 PM IST
सार
मथुरा जंक्शन पर नियम उस समय तार-तार हो गए, जब बुलेट बाइक सवार ने सुरक्षा व्यवस्था में सेंध लगा ली। यातायात नियमों को धता बताते हुए फुटओवर ब्रिज पर स्पीड में बुलेट बाइक दौड़ा दी।
विज्ञापन
मथुरा जंक्शन के फुट ओवरब्रिज पर दौड़ी बुलेट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मथुरा जंक्शन पर रेल यात्रियों के पैदल चलने के लिए बनाए गए फुट ओवर ब्रिज पर शुक्रवार को बुलेट बाइक दौड़ते देख यात्रियों ने इस तस्वीर को कैमरे में कैद कर लिया। बताया जा रहा है कि बुलेट सवार युवक प्लेटफार्म नम्बर 4-5 पर बने फुट ओवर ब्रिज पर बुलेट बाइक दौड़ा रहा था। फुटओवर ब्रिज पर जैसे ही यात्रियों ने उसके फोटो वीडियो बनाने शुरू किए, तो वो बाइक लेकर वहां से निकल गया।
कहीं नजर नहीं आई जीआरपी और आरपीएफ
युवक बिना खौफ प्रतिबंध के बाद भी फुटओवर ब्रिज पर बाइक दौड़ा रहा था, लेकिन उसे रोकने पकड़ने के लिए एक भी सुरक्षा कर्मी नजर नहीं आया। इस घटना से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। रेलवे स्टेशन की सुरक्षा में तैनात जवान इस दौरान कहां गायब थे ये प्रश्न भी खड़ा हो रहा है ।
विज्ञापन
कहीं नजर नहीं आई जीआरपी और आरपीएफ
युवक बिना खौफ प्रतिबंध के बाद भी फुटओवर ब्रिज पर बाइक दौड़ा रहा था, लेकिन उसे रोकने पकड़ने के लिए एक भी सुरक्षा कर्मी नजर नहीं आया। इस घटना से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। रेलवे स्टेशन की सुरक्षा में तैनात जवान इस दौरान कहां गायब थे ये प्रश्न भी खड़ा हो रहा है ।
विज्ञापन