{"_id":"5d5964a08ebc3e89b17a53d8","slug":"bull-killed-the-farmer-in-bewar-mainpuri","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपीः बेवर में फसल की रखवाली कर रहे किसान को सांड़ ने पटक कर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीः बेवर में फसल की रखवाली कर रहे किसान को सांड़ ने पटक कर मार डाला
Mon, 19 Aug 2019 12:14 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: Abhishek Saxena
Updated Mon, 19 Aug 2019 12:14 AM IST
विज्ञापन
मृतक किसान पुत्तूलाल का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
बेवर थाना क्षेत्र के गांव मद्दापुर खास में शनिवार की शाम खेत की रखवाली कर रहे किसानों को एक सांड़ ने पटक कर मार डाला। खेत में बाजरे की फसल खाने के लिए घुसे सांड़ को भगाने पर वह हमलावर हो गया।
गांव मद्दापुर खास निवासी 75 वर्षीय किसान पुत्तूलाल पुत्र लालजीत शनिवार शाम को खेत में खड़ी बाजरे की फसल की रखवाली करने के लिए गए थे। इस बीच एक सांड़ खेत में घुसने लगा।
परिजनों के अनुसार पुत्तूलाल ने उसे भगाने की कोशिश की। इस पर सांड़ हमलावर हो गया। उसने किसान को कई बार उठाकर जमीन पर पटका। इससे किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। चीख पुकार सुनकर आसपास के खेतों में मौजूद किसान मौके पर पहुंचे और सांड़ को भगाया।

Trending Videos
इसके बाद पुत्तूलाल को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां देर रात उन्होंने दम तोड़ दिया। किसान की मौत से परिवार में मातम छाया हुआ है।
पीसी आर्य, एसडीएम भोगांव का कहना है कि किसान के परिवार की हरसंभव मदद कराई जाएगी। साथ ही सांड़ को पकड़वाकर गोशाला भेजा जाएगा।
पीसी आर्य, एसडीएम भोगांव का कहना है कि किसान के परिवार की हरसंभव मदद कराई जाएगी। साथ ही सांड़ को पकड़वाकर गोशाला भेजा जाएगा।