फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी के इस गांव में ऐसा 'खौफ', करवा चौथ पर व्रत तो दूर, इस दिन श्रृंगार तक नहीं करती हैं महिलाएं

Fri, 18 Oct 2019 10:25 AM IST
Abhishek Saxena लोकेन्द्र नरवार, अमर उजाला, नौहझील-मथुरा
लोकेन्द्र नरवार, अमर उजाला, नौहझील-मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 18 Oct 2019 10:25 AM IST
विज्ञापन
karwa chauth 2019 Women of Mathura Not Celebrate Story of Village Surir
सुरीर गांव की महिलाएं जो नहीं रखती करवाचौथ का व्रत - फोटो : अमर उजाला
करवाचौथ का व्रत गुरुवार को देश भर में मनाया जाएगा। चांद निकलने पर जब सुहागिनें उसे अर्घ्य देंगी तो यूपी में एक गांव ऐसा भी है जहां उस वक्त मायूसी छाई रहेगी। हम बात कर रहे हैं उत्तर प्रदेश के जनपद मथुरा के कस्बा सुरीर की। यहां सुहाग की सलामती के लिए करवाचौथ के व्रत से परहेज रखने की रूढ़िवादी परंपरा सैकड़ों सालों से चली आ रही है। दरअसल सती के श्राप का भय इस कदर सभी के मन-मस्तिष्क पर छाया हुआ है कि महिलाएं करवाचौथ का त्योहार नहीं मनाती।
karwa chauth 2019 Women of Mathura Not Celebrate Story of Village Surir
मथुरा के गांव सुरीर में एक सती का बना मंदिर - फोटो : अमर उजाला
सुरीर के मोहल्ला वघा में ठाकुर समाज के सैकड़ों परिवारों में करवाचौथ और अहोई अष्ठमी का त्योहार मनाने पर सती के श्राप की बंदिश लगी हुई है। करवाचौथ का व्रत नहीं रख पाने की कसक इस समाज की नवविवाहितों को अक्सर कचोटती रहती है।
karwa chauth 2019 Women of Mathura Not Celebrate Story of Village Surir
स्थानीय निवासी पूजा - फोटो : अमर उजाला
स्थानीय नागरिक पूजा का कहना है कि मन में तमन्ना थी कि शादी के बाद पहले करवाचौथ पर वह निर्जला व्रत एवं सोलह श्रृंगार कर अपने चांद का दीदार करेंगी लेकिन ससुराल में आकर पता चला कि सती के श्राप की बंदिश से ऐसा नहीं कर पाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
karwa chauth 2019 Women of Mathura Not Celebrate Story of Village Surir
विवाहिता रेखा - फोटो : अमर उजाला
विवाहिता रेखा का कहना है कि शादी के बाद उसने ससुराल में आकर करवाचौथ से परहेज की बात सुनी तो वह मन मसोस कर रह गई। विवाहिता पूनम का कहना है कि करवाचौथ पर सुहाग सलामती को निर्जला व्रत रखने को मन में बड़ी उमंग थी, लेकिन बंदिश की वजह से इस त्योहार को नहीं मना सकी। जिसकी कसक उसे हमेशा कचोटती रहती है।
विज्ञापन
karwa chauth 2019 Women of Mathura Not Celebrate Story of Village Surir
सुरीर गांव में करवाचौथ नहीं मनाने वाली महिला - फोटो : अमर उजाला
महिला प्रीति का कहना है कि सैकड़ों वर्षों से चली आ रही इस परंपरा का पीढ़ी दर पीढ़ी निर्वहन कर रहे हैं। इस बंदिश को तोड़ने की किसी में हिम्मत नहीं है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed