फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Builder defrauded BSF SI of Rs 19 lakh case filed against three

एक सैनिक का दर्द: वो देश की सीमाओं की सुरक्षा में तैनात, इधर रौंद दिए उसके सपने; बिल्डर ने दिया बड़ा धोखा

Wed, 25 Jun 2025 08:51 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 25 Jun 2025 08:51 AM IST
सार

बीएसएफ के एसआई से बिल्डर ने 19 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर डाली। पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। 
 

विज्ञापन
Builder defrauded BSF SI of Rs 19 lakh case filed against three
भारतीय सेना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के सिकंदरा थाना क्षेत्र में फ्लैट देने के नाम पर बिल्डर ने दो लोगों के साथ मिलकर बीएसएफ के उप निरीक्षक से 19 लाख रुपये ले लिए। छह साल बीतने के बाद भी न फ्लैट मिला, न रुपये वापस मिले। आरोप है कि रुपये वापस मांगने पर गालीगलौज, जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस आयुक्त से शिकायत के बाद थाना सिकंदरा में मुकदमा दर्ज हुआ है।
विज्ञापन




 

शिकोहाबाद के फौजी गली निवासी प्रमोद कुमार बीएसएफ में उप निरीक्षक हैं। वह कश्मीर में तैनात हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें एक फ्लैट खरीदना था। वर्ष 2019 में अजय कुमार और केपी सिंह से मुलाकात हुई। दोनों ने एक मातृश्री अपार्टमेंट, राधा किशन विहार, मौजा बाबरपुर में फ्लैट दिखाया। पसंद आने उन्होंने बुक करा दिया। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

उनसे एमएस रोहित कंस्ट्रक्शन, राधा कृष्ण विहार के प्रोपराइटर अरविंद राना के खाते में कई बार में 19 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए गए। 6 साल बीत जाने पर भी फ्लैट नहीं मिला। रुपयों की वापस मांग करने पर बिल्डर अरविंद राना ने रकम के बदले चेक दे दिए। बैंक में लगाने पर चेक बाउंस हो गए। अब तकादा करने पर गालीगलौज कर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। सिकंदरा थाना प्रभारी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साक्ष्य संकलन कर कार्रवाई की जाएगी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed