{"_id":"685adbbcf5264eaaf904f507","slug":"builder-cheated-bsf-si-of-rs-19-lakh-case-filed-against-three-2025-06-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: बीएसएफ के एसआई से बिल्डर ने की 19 लाख की धोखाधड़ी, छह साल बाद भी नहीं मिला फ्लैट; तीन पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: बीएसएफ के एसआई से बिल्डर ने की 19 लाख की धोखाधड़ी, छह साल बाद भी नहीं मिला फ्लैट; तीन पर मुकदमा
Tue, 24 Jun 2025 11:51 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Tue, 24 Jun 2025 11:51 PM IST
सार
बिल्डर के खाते में कई बार में 19 लाख रुपये ट्रांसफर किए। 6 साल बीत जाने पर भी फ्लैट नहीं मिला। रुपयों की वापस मांग करने पर बिल्डर चेक दे दिए। बैंक में लगाते ही चेक बाउंस हो गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के सिकंदरा थाना क्षेत्र में फ्लैट देने के नाम पर बिल्डर ने दो लोगों के साथ मिलकर बीएसएफ के उप निरीक्षक से 19 लाख रुपये ले लिए। छह साल बीतने के बाद भी न फ्लैट मिला, न रुपये वापस मिले। आरोप है कि रुपये वापस मांगने पर गालीगलौज, जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस आयुक्त से शिकायत के बाद थाना सिकंदरा में मुकदमा दर्ज हुआ है।
शिकोहाबाद के फौजी गली निवासी प्रमोद कुमार बीएसएफ में उप निरीक्षक हैं। वह कश्मीर में तैनात हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें एक फ्लैट खरीदना था। वर्ष 2019 में अजय कुमार और केपी सिंह से मुलाकात हुई। दोनों ने एक मातृश्री अपार्टमेंट, राधा किशन विहार, मौजा बाबरपुर में फ्लैट दिखाया। पसंद आने उन्होंने बुक करा दिया।
विज्ञापन
शिकोहाबाद के फौजी गली निवासी प्रमोद कुमार बीएसएफ में उप निरीक्षक हैं। वह कश्मीर में तैनात हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें एक फ्लैट खरीदना था। वर्ष 2019 में अजय कुमार और केपी सिंह से मुलाकात हुई। दोनों ने एक मातृश्री अपार्टमेंट, राधा किशन विहार, मौजा बाबरपुर में फ्लैट दिखाया। पसंद आने उन्होंने बुक करा दिया।
विज्ञापन
उनसे एमएस रोहित कंस्ट्रक्शन, राधा कृष्ण विहार के प्रोपराइटर अरविंद राना के खाते में कई बार में 19 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए गए। 6 साल बीत जाने पर भी फ्लैट नहीं मिला। रुपयों की वापस मांग करने पर बिल्डर अरविंद राना ने रकम के बदले चेक दे दिए। बैंक में लगाने पर चेक बाउंस हो गए। अब तकादा करने पर गालीगलौज कर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। सिकंदरा थाना प्रभारी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साक्ष्य संकलन कर कार्रवाई की जाएगी।