{"_id":"65832c7a1fb99fafba034822","slug":"buffalo-died-due-to-collision-with-truck-jammed-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-9406-2023-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: ट्रक की टक्कर से भैंस मरी, लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: ट्रक की टक्कर से भैंस मरी, लगाया जाम
Wed, 20 Dec 2023 11:33 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Wed, 20 Dec 2023 11:33 PM IST
विज्ञापन
ट्रक की टक्कर से भैंस मरी, लगाया जाम
संवाद न्यूज एजेंसी
करहल। गढिया चौराहा के पास ट्रक की टक्कर लगने से एक भैंस मर गई। पशु पालक ने ग्रामीणों के साथ मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझाने बुझाने के बाद जाम खुलवाया। ग्रामीण मुआवजा दिलाने की मांग कर रहे थे।
थाना क्षेत्र में गढिया चौराहा के पास बुधवार की दोपहर मार्ग से गुजर रहे एक ट्रक ने एक भैंस को टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद चालक ट्रक लेकर मौके से भाग गया। टक्कर लगने से भैंस की मौत हो गई। जिस के चलते पशुपालक घनश्याम व ग्रामीण आक्रोशित हो गए। आक्रोशित ग्रामीणों ने मार्ग पर एकत्र होकर जाम लगा दिया। सभी लोग मुआवजा दिलाने की मांग कर रहे थे। सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को जाम खोलने के लिए समझाया। पुलिस ने आश्वासन दिया कि वह लोग मुकदमा दर्ज कराएं। कानूनी प्रक्रिया के तहत मुआवजा दिलाया जाएगा। पुलिस के समझाने पर आक्रोशित ग्रामीण शांत हुए। करीब आधा घंटे से लगा जाम खोला। इसके बाद पुलिस ने मार्ग का आवागमन सुचारू कराया।