{"_id":"61b63c5e4210b00a8b45988a","slug":"bsp-leader-satish-chandra-mishra-targets-bjp-and-samajwadi-party-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा: भाजपा-सपा पर बरसे सतीश चंद्र मिश्रा, कहा- दंगे की राजनीति करते हैं ये दोनों दल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: भाजपा-सपा पर बरसे सतीश चंद्र मिश्रा, कहा- दंगे की राजनीति करते हैं ये दोनों दल
Sun, 12 Dec 2021 11:45 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 12 Dec 2021 11:45 PM IST
सार
बसपा के मंडलीय कार्यकर्ता सम्मेलन में बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने भाजपा और समाजवादी पार्टी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि ये दोनों दल दंगे की राजनीति की करती हैं।
विज्ञापन
बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के नगला पद्मा में आयोजित बसपा के सम्मेलन में राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सदस्य सतीश चंद्र मिश्रा ने कहा कि भाजपा की सरकार बसपा शासनकाल में हुए विकास कार्यों को ही आगे बढ़ा रही है। बसपा की सरकार में किसी का उत्पीड़न नहीं किया जाता है। भाजपा और सपा दंगे की राजनीति करती हैं। सपा के शासन में 134 दंगे हुए थे।
विज्ञापन
सतीश चंद्र मिश्रा ने कहा कि तमाम पार्टियों के नेता लगातार बसपा से जुड़ रहे हैं। ऐसे में आगामी चुनाव में बसपा की सरकार बनना तय है। पूर्व कैबिनेट मंत्री नकुल दुबे कहा कि लखनऊ तो कहने को राजधानी है, लेकिन वास्तव में उत्तर प्रदेश की राजधानी आगरा है। पूर्व मंत्री पंडित श्याम सुंदर शर्मा ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी का भाईचारा ही इस प्रदेश में अपनी सरकार बनाने के लिए काबिल है। राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी धर्मवीर सिंह ने कहा कि किसानों का दर्द बसपा ही समझ सकती है। संचालन प्रताप सिंह बघेल ने किया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष धीरज बघेल ने की।
विज्ञापन
मुरारीलाल गोयल पेंट बसपा में हुए शामिल
नगला पद्मा में आयोजित जनसभा में बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीशचंद्र मिश्रा ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मुरारीलाल गोयल पेंट को पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाई। उन्होंने अपने समर्थकों के साथ पार्टी ज्वाइन की। मिश्रा ने मुरारीलाल का स्वागत किया तो गोयल ने उन्हें राधा कृष्ण का चित्र भेंटकर सम्मानित किया। इसके अलावा वाल्मीकि महासभा के अध्यक्ष महेंद्र वाल्मीकि, किरण केसरी, टूंडला से अमर सिंह भी पार्टी में शामिल हुए।
विज्ञापन