{"_id":"61949cc583570d109563dfaf","slug":"bsp-declared-dr-bhartendu-arun-candidate-from-agra-cantonment-seat","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी चुनाव 2022: बसपा ने आगरा की छावनी सीट से डॉ. भारतेंदु अरुण को बनाया प्रत्याशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी चुनाव 2022: बसपा ने आगरा की छावनी सीट से डॉ. भारतेंदु अरुण को बनाया प्रत्याशी
Wed, 17 Nov 2021 11:40 AM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 17 Nov 2021 11:40 AM IST
विज्ञापन
सम्मेलन में बसपा नेता
- फोटो : अमर उजाला
आगरा में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने छावनी विधानसभा सुरक्षित सीट से डॉ. भारतेंदु अरुण को प्रत्याशी बनाए जाने का एलान कर दिया। मंगलवार को बिजलीघर स्थित बुद्ध विहार बस स्टैंड पर हुए कार्यकर्ता सम्मेलन में डॉ. भारतेंदु अरुण के नाम की घोषणा की गई।
विज्ञापन
बसपा महासचिव और पूर्व सांसद मुनकाद अली ने मांट के विधायक श्याम सुंदर शर्मा और एससी आयोग के पूर्व अध्यक्ष रहे गोरेलाल की मौजूदगी में यह घोषणा की। डॉ. अरुण बसपा संगठन में जिलाध्यक्ष, जोन प्रभारी, सेक्टर प्रभारी जैसे महत्वपूर्ण पदों पर काम कर चुके हैं।
विज्ञापन
संगठन के माहिर डॉ. अरुण बीते विधानसभा चुनाव में भी टिकट के दावेदार थे।