{"_id":"5fe4d5af8ebc3e3b6074c794","slug":"bsa-inspaction-mainpuri-news-agr4734621164","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यालय विकास योजना का कार्य समय से हो पूरा-बीएसए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यालय विकास योजना का कार्य समय से हो पूरा-बीएसए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। विकास खंड बेवर के पूर्व माध्यमिक विद्यालय करपिया में बृहस्पतिवार को शैक्षिक गोष्ठी हुई। इसमें बीएसए ने विद्यालय विकास योजना और ऑपरेशन कायाकल्प को समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस दौरान पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने बीएसए का सम्मान भी किया।
बीएसए विजय प्रताप सिंह ने शैक्षिक गोष्ठी में कहा कि कोरोना महामारी के कारण शिक्षकों की जिम्मेदारी और भी बढ़ गई है। उनकी जिम्मेदारी है कि वे छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन शिक्षा दें। जहां ऑनलाइन शिक्षा में दिक्कत आ रही है वहां बच्चों के ग्रुप बनाकर उन तक होमवर्क पहुंचाएं और उनका कोर्स भी पूरा कराएं। बीएसए ने प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिए कि वे विद्यालय विकास योजना का काम समय से पूरा करें। ऑपरेशन कायाकल्प के तहत सभी 14 बिंदुओं पर कार्यों को शीघ्र अंतिम रूप दिया जाए।
कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष गोविंद पांडेय ने अपनी टीम के साथ बीएसए विजय प्रताप सिंह को हाल ही में मिले साहित्यिक सम्मान के लिए सम्मानित किया। अंत में प्राथमिक विद्यालय नाहिल नगरिया घिरोर में शिक्षिका पिंकी की मौत पर दो मिनट का मौन व्रत रखा गया। इस अवसर पर पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के राजकिशोर यादव, अवधेश शाक्य, कृष्ण कुमार, नृपेंद्र शर्मा, नवीन सक्सेना, प्रसून पांडेय, विजय बहादुर, रोहित चौहान, अजय सिंह, आलोक सिंह, उपेंद्र यादव आदि लोग मौजूद रहे।