फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   BSA contract personnel will Acaracm-PF

एचआरएचएम-बीएसए के संविदाकर्मियों को मिलेगा पीएफ

Thu, 03 Nov 2016 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 03 Nov 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
BSA contract personnel will Acaracm-PF
EPFO
नेशनल रूरल हेल्थ मिशन (एनआरएचएम) और बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में संचालित योजनाओं में संविदा पर काम कर रहे कर्मचारियों की भविष्य निधि जमा करनी होगी। क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त ने दोनों ही विभागों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए अकेले एनआरएचएम में ही तीन हजार से ज्यादा संविदाकर्मियों को पीएफ का अंशदान दिलवाया है, वहीं बेसिक शिक्षा विभाग में भी शिक्षा मित्र, अनुदेशकों समेत 6-7 हजार लोगों को भविष्य निधि का फायदा मिल पाएगा।
विज्ञापन

घोटालों के लिए चर्चित राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन (एनआरएचएम) जब से शुरू हुआ, तब से ही इसके संविदाकर्मियों को भविष्य निधि का फायदा नहीं मिल रहा था। आगरा क्षेत्रीय कार्यालय के आयुक्त विश्वजीत सागर ने मिशन से संविदाकर्मियों का पूरा ब्योरा मांगा तो तीन हजार से ज्यादा कर्मचारी ऐसे मिले। आगरा में सबसे ज्यादा 804 कर्मचारी मिशन से जुड़े हैं, जबकि सबसे कम कासगंज में हैं। अलीगढ़ से लिस्ट न आने के कारण देरी हुई है। भविष्य निधि आयुक्त विश्वजीत सागर ने बताया कि बेसिक शिक्षा विभाग में सर्व शिक्षा अभियान, मिड डे मील योजना, ब्लॉक लेवल आफिस और कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय के संविदाकर्मियों को भी पीएफ के दायरे में लाया जाएगा। बीएसए से संविदाकर्मियों की पूरी लिस्ट मांगी गई है। किसी भी कर्मचारी के हक को हर हाल में दिलवाया जाएगा। बता दें कि राधास्वामी सत्संग सभा में 254 और आगरा कालेज में 123 संविदाकर्मियों को बीते महीने की गई कार्यवाही के बाद कर्मचारी भविष्य निधि अंशदान मिलने लगा है। 
विज्ञापन


इन जिलों में संविदाकर्मियों को फायदा
शहर    कर्मचारी
आगरा    804
फीरोजाबाद    534
एटा    300
मथुरा    344
मैनपुरी    256
हाथरस    199
कासगंज    142

जिस दिन रिटायर, उसी दिन मिलेगा पीपीएफ 
आगरा। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन द्वारा कर्मचारियों को उनकी पेंशन और प्रोविडेंट फंड रिटायरमेंट के दिन ही दिलाने की कवायद की जा रही है। भविष्य निधि संगठन ने साफ्टवेयर तैयार कराया है, जिसमें सभी विभागों के कर्मचारियों को उनके 58 साल की उम्र पूरा करने की तारीख फीड होगी। कंप्यूटर की मदद से उनके पीपीएफ फार्म को एक महीने पहले ही संबंधित विभाग से भरवा कर ले लिया जाएगा। सभी विभागों से कर्मचारियों के रिटायरमेंट का ब्यौरा मांगा गया है। क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त विश्वजीत सागर ने बताया कि सभी प्रतिष्ठानों और विभागों को पीएफ फार्म भी भेज दिया गया है ताकि कर्मचारियों के रिटायर होने से पहले सभी प्रक्रियाएं पूरी की जा सकें। रिटायरमेंट के दिन ही उन्हें पीएफ का पूरा पैसा दे दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम को भी संविदाकर्मियों का देना होगा पीएफ
आगरा। नगर निगम में सबसे ज्यादा संविदाकर्मी काम कर रहे हैं। क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त ने नगर निगम से पीएफ के दायरे में उन सभी कर्मचारियों को लाने के लिए पत्र भेजा था, लेकिन नगर निगम के मुताबिक कोर्ट से स्टे होने के कारण पीएफ का मामला लंबित है। इस बीच पीएफ आफिस ने शासन और केंद्र स्तर से नगर निगमों के संविदाकर्मियों को पीएफ के दायरे में लाने के लिए निर्देश जारी किए हैं। चंडीगढ़ समेत कई नगर निगम पीएफ जमा कर रहे हैं। आगरा के क्षेत्रीय कार्यालय को उम्मीद है कि दिसंबर में स्टे वैकेट होने के बाद नगर निगम को भी अपने संविदाकर्मियों का भविष्य निधि जमा करना पड़ेगा। इस संबंध में प्रदेश सरकार के संयुक्त सचिव सुधीर सिंह चौहान नगर निगम को पत्र भी भेज चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed