{"_id":"6272c662378f6350f95e2649","slug":"bsa-block-education-officers-transfer-start-mainpuri-news-agr5324516161","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा विभाग में खंड शिक्षाधिकारियों का स्थानांतरण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा विभाग में खंड शिक्षाधिकारियों का स्थानांतरण शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। बेसिक शिक्षा विभाग में चुनाव पूर्व हुुए स्थानांतरण की कार्रवाई एक बार फिर से तेज हो गई है। जिले में गैर जनपदों से आने वाले खंड शिक्षाधिकारियों ने कार्यभार ग्रहण करना शुरू कर दिया है। वहीं, जनपद से बाहर जाने वाले खंड शिक्षाधिकारियों ने भी कार्यमुक्त होना शुरू कर दिया है। एटा से स्थानांतरित होकर आईं नीरजा चतुर्वेदी ने बीएसए कार्यालय पहुंचकर कार्यभार ग्रहण कर लिया।
विधानसभा चुनाव से पूर्व जिले में कार्यरत खंड शिक्षाधिकारी रामशंकर कुरील, मुनींद्र यादव, जेपी पाल, सर्वेश यादव, सुमित कुमार वर्मा और शैलेंद्र कुमार का जनपद से स्थानांतरण कर दिया गया था। लेकिन चुनाव अधिसूचना जारी होने के कारण इन लोगों को कार्य मुक्त नहीं किया गया था। वहीं, बाहरी जनपदों से छह खंड शिक्षाधिकारियों का जिले के लिए भी स्थानांतरण हुआ था, जिन्होंने भी कार्यभार ग्रहण नहीं किया था। अब स्थानांतरित खंड शिक्षाधिकारियों ने कार्यभार ग्रहण और कार्यमुक्त होने की कार्रवाई शुरू कर दी है। करहल में तैनात खंड शिक्षाधिकारी रामशंकर कुरील कार्यमुक्त होकर फिरोजाबाद स्थानांतरित हो गए हैं। वहीं, एटा से स्थानांतरित होकर जनपद आने वाली खंड शिक्षाधिकारी नीरजा चतुर्वेदी ने जिले में कार्यभार ग्रहण कर लिया है। बेसिक शिक्षा विभाग में खंड शिक्षाधिकारियों के स्थानांतरण की चर्चाएं तेज हो गई हैं।
खंड शिक्षाधिकारियों के स्थानांतरण का मामला कोर्ट में चल रहा है। एक खंड शिक्षाधिकारी ने फिलहाल कार्यभार ग्रहण किया है और एक ही जनपद से कार्यमुक्त होकर गए हैं। आगे विभाग और कोर्ट के जो निर्णय होगा उसका पालन किया जाएगा।
विज्ञापन
कमल सिंह, बीएसए