{"_id":"c57acbeab8bd706fd0ab9167b566240c","slug":"brutly-beaten-brother-for-house-dead-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" मकान के लिए भाई को पीट पीटकर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मकान के लिए भाई को पीट पीटकर मार डाला
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा।
Updated Wed, 09 Dec 2015 01:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाय की चौकी क्षेत्र के मोहल्ला कटरा दबकय्यान में मंगलवार सुबह आसिफ (45) की बेरहमी से पीट पीटकर हत्या कर दी गई। आरोप उसके भाई, भाभी और भतीजों पर है। पुलिस का कहना है कि उसका भाइयों के साथ 100 वर्ग गज के मकान में हिस्सेदारी का विवाद चल रहा था। मंगलवार सुबह उसकी पत्नी का भाभी से झगड़ा हो गया। इसी पर उसकी हत्या कर दी गई। इसमें पांच लोग नामजद कराए गए हैं। अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
प्रिटिंग प्रेस चलाने वाले आसिफ के साथ मकान में उसके भाई वासिफ और आरिफ का भी हिस्सा है। आरोप है कि दोनों भाई आसिफ और उसकी मां चांदनी बेगम को घर से निकालना चाहते थे। वह अपना हिस्सा छोड़ने के लिए राजी नहीं था।
इसके चलते विवाद चल रहा था। कई बार झगड़ा हो चुका था। मंगलवार सुबह घर की सफाई के दौरान आसिफ की पत्नी से वासिफ की पत्नी रेहाना का झगड़ा हो गया। रेहाना का कहना था कि जान बूझकर कूड़ा उसके कमरे में डाला गया है।
विज्ञापन
इसी पर आसिफ और वासिफ झगड़ने लगे। आसिफ के बेटे अमन की ओर से दर्ज एफआईआर के मुताबिक वासिफ और आरिफ डंडे और बेसबॉल का बैट ले आए। उसी से उसके पापा को बेरहमी से पीटा गया। उन्हें घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया। वहां डाक्टरों ने उन्हें मृत बताया।
पुलिस ने बताया कि वासिफ, उसकी पत्नी रेहाना, आरिफ, उसकी पत्नी नाजिया और बेटा अरबाब नामजद कराए गए हैं। उनकी तलाश की जा रही है।
सेंट पीटर्स में पढ़ते हैं बच्चे
आगरा। आसिफ का सपना अपने बच्चों को पढ़ा लिखाकर डाक्टर इंजीनियर बनाने का था। उसके तीनों बच्चे सेंट पीटर्स स्कूल में पढ़ते हैं।