{"_id":"5fbbae3e8ebc3e9bb220836b","slug":"brutal-murder-of-woman-in-mainpuri","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मैनपुरी: महिला का सिर काटकर हत्या, कुएं में साड़ी में बंधा मिला धड़, दुर्गंध आने पर चला पता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनपुरी: महिला का सिर काटकर हत्या, कुएं में साड़ी में बंधा मिला धड़, दुर्गंध आने पर चला पता
Mon, 23 Nov 2020 06:16 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 23 Nov 2020 06:16 PM IST
सार
- मैनपुरी जिले के गांव नगला अलाई में सोमवार को उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक खेत में स्थित कुएं में लोगों ने महिला की सिर कटी लाश देखी।
विज्ञापन
घटनास्थल पर पुलिस और ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मैनपुरी जिले में एक 30 वर्षीय महिला की सिर काटकर हत्या करने के बाद हत्यारों ने धड़ को साड़ी में बांधकर कुएं में फेंक दिया। सोमवार की सुबह ग्रामीणों की सूचना पर गांव अलाई पहुंची पुलिस ने शव को कुएं से बाहर निकाला। महिला का सिर बरामद नहीं हो सका। आसपास के लोगों ने भी शव को पहचान से इनकार कर दिया। पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवाया है।
विज्ञापन
करहल थाना क्षेत्र के गांव नगला अलाई निवासी राजकुमार के खेत में स्थित कुएं में सोमवार की सुबह लोगों ने दुर्गंध आने पर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कुआं में पड़े साड़ी के गट्ठर को बाहर निकालने के लिए एक व्यक्ति को नीचे उतारा। साड़ी के गट्ठर को बाहर निकालने के बाद जब खोला गया तो लोग दंग रह गए।
विज्ञापन
साड़ी में 30 वर्षीय महिला की सिर कटी लाश बंधी थी। महिला के शरीर पर पेटीकोट के अलावा कोई कपड़ा नहीं था। पुलिस ने महिला के सिर की बरामदगी को लेकर काफी देर तक आसपास के क्षेत्र में तलाश की, लेकिन पता नहीं चल सका। मृतक महिला की पहचान भी नहीं हो सकी। इसके बाद पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवा दिया।
विज्ञापन
Trending Videos
शादीशुदा थी महिला
महिला की बड़ी ही बेरहमी से हत्या की गई है। पुलिस के अनुसार संभवत: महिला शादीशुदा रही होगी। किसी को पहचान होने का डर था, जिस वजह से सिर को गायब कर दिया गया। इससे साफ होता है कि हत्यारे को पहचान का भी खतरा था।
करहल थाना प्रभारी निरीक्षक शिवकुमार चौहान ने बताया कि पुलिस शव की शिनाख्त के प्रयास कर रही है। महिला की हत्या करने वाला कौन है, उसे भी पुलिस जल्द से जल्द ढूंढ निकालेगी। जल्द ही खुलासा किया जाएगा।
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।
करहल थाना प्रभारी निरीक्षक शिवकुमार चौहान ने बताया कि पुलिस शव की शिनाख्त के प्रयास कर रही है। महिला की हत्या करने वाला कौन है, उसे भी पुलिस जल्द से जल्द ढूंढ निकालेगी। जल्द ही खुलासा किया जाएगा।
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।