फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Brought the bride for marriage by helicopter, now attempts to commit suicide for dowry

Agra News: हेलिकॉप्टर से ब्याह कर लाए थे दुल्हन, अब दहेज के लिए जान लेने की कोशिश

Fri, 02 Aug 2024 10:41 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 02 Aug 2024 10:41 PM IST
विज्ञापन
Brought the bride for marriage by helicopter, now attempts to commit suicide for dowry
मैनपुरी। जिस बहू को हेलिकॉप्टर से ब्याह कर लाए थे, सुसरालीजन अब उसी की जान के दुश्मन बन गए हैं। कोतवाली क्षेत्र की एक कॉलोनी की रहने वाली एक विवाहिता को ससुरालीजन ने पानी में डुबो कर जान से मारने की कोशिश की। उसे अतिरिक्त दहेज के लिए लगातार प्रताड़ित करते आ रहे हैं। महिला ने पति पर अप्राकृतिक संबंध बनाने का आरोप लगाया। पुलिस ने आरोपी ससुरालीजन के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मूल रूप से थाना बेवर क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि 19 फरवरी 2024 को भाई ने उसकी शादी शहर के राजीव गांधी नगर निवासी एक युवक के साथ की है। विवाह के बाद उसकी विदाई हेलिकॉप्टर से हुई थी। शादी के कुछ दिन बीतने के बाद ही अतिरिक्त दहेज को लेकर उसे प्रताड़ित किया जाने लगा। असमर्थता जताने पर 2 जून को सास, जेठ और ससुर ने पिटाई की और टब के पानी में डुबो कर जान से मारने की कोशिश की। इस घटना के बाद भाई आया तो उसने गृहस्थी बचाने के लिए समझौता कर लिया। इसके बाद ससुरालीजन ने पति के साथ नोएडा भेज दिया। वहां पति भी उसे प्रताड़ित करने लगा। आए दिन पिटाई करता और जबरन अप्राकृतिक संबंध बनाता। 9 जुलाई पति ने कार खरीदने के लिए डेढ़ लाख रुपये लाने और जमीन का हिस्सा अपने नाम कराने का दबाव बनाया। मना करने पर उसे पीटने के बाद घर से निकाल दिया। वह रात भर घर के बाहर बैठी रही। 30 जुलाई की रात पति ने पिटाई करने के बाद मोबाइल छीन कर कमरे में बंद कर दिया। जान से मारने की कोशिश की। उसके खिलाफ नोएडा एक चौकी पर तहरीर दे दी। होश में आने के बाद वह नोएडा की सेक्टर 113 चौकी पुलिस की मदद से घर पहुंची। कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन



दूसरे पक्ष की ओर से भी दर्ज कराई गई रिपोर्ट
विवाहिता ने जहां ससुरालीजन के खिलाफ जानलेवा हमला, दहेज प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं लड़के पक्ष की ओर से भी घर में घुसकर मारपीट, छेड़छाड़ आदि के आरोप लगाते हुए सदर कोतवाली में विवाहिता व उसके मायके पक्ष के लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। दोनों पक्ष की शिकायत दर्ज करने के बाद पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed