{"_id":"67ca746b966fc04335074bc9","slug":"brothers-in-law-chased-and-beat-the-sister-in-lawmother-in-law-and-father-in-law-kept-watching-husband-did-not-2025-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: देवरों ने भाभी को दौड़ाकर पीटा, हाथ मोड़ दिया, सास-ससुर देखते रहे...पति ने भी नहीं बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: देवरों ने भाभी को दौड़ाकर पीटा, हाथ मोड़ दिया, सास-ससुर देखते रहे...पति ने भी नहीं बचाया
Fri, 07 Mar 2025 09:52 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 07 Mar 2025 09:52 AM IST
सार
देवरों ने भाभी को बेरहमी से पीटा। इस दौरान विवाहिता का हाथ मोड़ दिया। सास-ससुर भी उसे बचाने नहीं आए। पति ने भी अपने भाइयों का साथ दिया। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
महिला की सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा के एत्माद्दौला थाना क्षेत्र में देवरों ने अपनी भाभी को पीटा, हाथ मोड़ दिया। पति और ससुर ने भी आरोपियों का साथ दिया। आरोप है कि पुलिस ने शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की। पुलिस आयुक्त से शिकायत पर दो देवरों, पति और ससुर पर केस दर्ज किया गया है।
थाना एत्माद्दौला के रामबाग क्षेत्र की नीलम ने केस दर्ज कराया। बताया कि 15 साल पहले दिनेश कुशवाह के साथ शादी हुई थी। एक बेटी है। मंगलवार सुबह 4 बजे देवर बबलू और मनीष ने पिटाई की। दोनों हाथ मरोड़ दिए, सिर और हाथ में चोटें लगीं। शिकायत पर पति और ससुर ने गाली गलौज कर भगा दिया। एत्माद्दौला पुलिस ने दोनों देवरों का शांति भंग में चालान किया, केस दर्ज नहीं किया। एत्माद्दौला थाना प्रभारी ने बताया कि साक्ष्य संकलन कर कार्रवाई की जाएगी।