Firozabad Crime: जीजी के घर आए साले ने की ऐसी हरकत, जाना पड़ गया जेल
साले ने अपने दोस्त के साथ मिलकर जीजा के घर चोरी की थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उसे दोस्त सहित गिरफ्तार कर लिया है।
विस्तार
फिरोजाबाद में जीजा के घर चोरी करने वाले साले और उसके एक दोस्त को लाइनपार थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के पास से पुलिस ने चोरी किए गए आभूषण और नकदी बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर जेल भेज दिया।
मुखबिर से मिली सूचना
एसपी सिटी सर्वेश मिश्र ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर सोमवार रात थानाध्यक्ष लाइनपार अनुरुद्द प्रताप सिंह ने दो चोरों को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान उन्होंने अपने नाम दीपक पालीवाल व गुड्डा उर्फ उमेश बताए। दीपक बसई मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के गांव सौफीपुर नीलकंड कॉलोनी का रहने वाला है और उसका साथी उमेश लाइनपार थाना क्षेत्र के गांव गुदाऊ स्थित ठार कामराज का रहने वाला है।
ये भी पढ़े - पापी पड़ोसी: युवती संग दुष्कर्म, दोस्तों से बनवाया वीडियो, फिर कई बार लूटी अस्मत, यहीं नहीं रुका दरिंदा
चोरी का माल बरामद
पकड़े गए आरोपियों के पास से सोने चांदी के आभूषणों के साथ करीब 13 सौ रुपये बरामद किए गए हैं। एसपी सिटी सर्वेश मिश्र ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई कर जेल भेजा है।
ये भी पढ़े - Etah News: शादी के 11वें दिन खुल गई नई दुल्हन की पोल, बना रही थी खतरनाक प्लान, पति ने पहुंचाया जेल
Etah News: शादी के 11वें दिन खुल गई नई दुल्हन की पोल, बना रही थी खतरनाक प्लान, पति ने पहुंचाया जेल
ठगी: व्हाट्सएप पर बातें, वीडियो कॉल, आईटीबीपी के सेवानिवृत्त अफसर हो गए इतने मजबूर, देने पड़े सवा करोड़ रुपये