फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Neighbor Youth Misdeed with girl By Threatening To Make Objectionable Video Viral In etah up news

पापी पड़ोसी: युवती संग दुष्कर्म, दोस्तों से बनवाया वीडियो, फिर कई बार लूटी अस्मत, यहीं नहीं रुका दरिंदा

Wed, 08 Feb 2023 12:09 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 08 Feb 2023 12:09 PM IST
सार

युवती किसी काम से आरोपी युवक के घर गई थी। उस समय घर पर कोई नहीं था। आरोपी युवक ने इसी बात का फायदा उठाते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया और दोस्तों से वीडियो बनवा ली।

विज्ञापन
Neighbor Youth Misdeed with girl By Threatening To Make Objectionable Video Viral In etah up news
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा जिले में युवती के साथ युवक ने दरिंदगी की सारी हदें पार कर दीं। एक दिन युवती गांव में ही युवक के घर पर गई। युवक ने दुष्कर्म किया और दोस्तों से वीडियो बनवा लिया। बाद में दो साल तक ब्लैकमेल कर शारीरिक शोषण करता रहा। इसके बाद वीडियो वायरल कर दिया। युवती ने आरोपी सहित तीन युवकों  के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन

युवक के घर किसी काम से गई थी युवती 

आरोप है कि दो वर्ष पूर्व गांव के ही युवक के घर काम से गई थी। उस समय उसकी पत्नी व अन्य परिवारीजन बाहर थे। वहां उसके दोस्त सत्यवीर व देवेश मौजूद थे। युवक ने जबरन पकड़ लिया और दोस्तों से दुष्कर्म करने के दौरान का वीडियो बनवा लिया। आरोप है कि धमकी देकर कहा गया कि अब हम जब भी तुझको बुलाएंगे, आना पड़ेगा। अगर नहीं आई तो वीडियो वायरल कर दिया जाएगा।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - Etah News: शादी के 11वें दिन खुल गई नई दुल्हन की पोल, बना रही थी खतरनाक प्लान, पति ने पहुंचाया जेल

विज्ञापन
विज्ञापन

दो वर्षों से कर रहा था दरिंदगी 

इसके बाद दो वर्षों तक लगातार ब्लैकमेल कर शारीरिक शोषण करता रहा। जब शोषण होने की बात कही जाती तो वीडियो वायरल करने की धमकी देता था। आरोप है शोषण से परेशान होकर धमकी के बाद भी बुलाने पर नहीं गई तो आरोपियों ने वीडियो वायरल कर दिया है।


ये भी पढ़ें - ठगी: व्हाट्सएप पर बातें, वीडियो कॉल, आईटीबीपी के सेवानिवृत्त अफसर हो गए इतने मजबूर, देने पड़े सवा करोड़ रुपये

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा 

थाना प्रभारी रामेंद्र कुमार शुक्ला ने बताया कि युवती की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

ये भी पढ़ें - UP: युवती के साथ कमरे में मिला यूपी 112 में तैनात सिपाही, टीम के साथ पहुंच गए सीओ, दरवाजा खुलवाया फिर जो हुआ..

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed