{"_id":"668221219e784c3efb04505d","slug":"brother-in-law-kidnapped-sister-in-law-condition-in-front-of-in-laws-to-release-her-2024-07-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: जीजा ने किया साली का अपहरण, मुक्त करने के लिए रखी ऐसी शर्त; उड़े ससुराल वालों के होश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: जीजा ने किया साली का अपहरण, मुक्त करने के लिए रखी ऐसी शर्त; उड़े ससुराल वालों के होश
Mon, 01 Jul 2024 03:14 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज डेस्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज डेस्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 01 Jul 2024 03:14 PM IST
सार
साली को अगवा करने के बाद जीजा ने ससुराल वालों के सामने ऐसी शर्त रख दी, जिसके बाद वे परेशान हैं। पत्नी को पहले से ही घर से निकाल दिया है। अब साली को चुपके से उठा ले गया।
विज्ञापन
अपहरण
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा में भगवान टाॅकीज चौराहे से 15 वर्षीय साली का उसके ही जीजा ने अपहरण कर लिया। इसकी जानकारी जब लड़की के घरवालों को हुई तो वे दहशत में आ गए। इसके बाद जब पता चला कि अपहरण करने वाला कोई और नहीं उनका दामाद ही है, तो हैरान रह गए। इसके बाद घरवालों ने आरोपी से बात की, तो उसने साली को मुक्त करने के एवज में एक लाख रुपये की डिमांड रख दी। इतना ही नहीं रुपये नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी है। इससे पीड़ित परिवार दहशत में है। मामले में पीड़ित पिता ने थाना न्यू आगरा में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
किशोरी का परिवार नाई की मंडी इलाके में रहता है। पिता मजदूरी करते हैं। उन्हाेंने पुलिस को बताया कि 15 वर्षीय बेटी कबाड़ बीनने का काम करती है। 23 जून को भगवान टाॅकीज पर थी। उसके साथ 7 साल की नातिन भी थी। वहां दामाद मुकेश भी पहुंच गया। उसका भाई भी साथ में था। वह पलवल, हरियाणा में रहता है। बेटी को अपने साथ ले गए। नातिन को छोड़ गया। उसने घर आकर जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
पीड़ित पिता का आरोप है कि दामाद छोटी बेटी को घर भेजने के लिए 1 लाख रुपये मांग रहा है। कहा कि रुपये दोगे तभी बेटी जिंदा मिलेगी। धमकी दी है कि उन्होंने कुत्ते पाल रखे हैं, उनसे कटवा देंगे। इससे परिवार दहशत में है। उन्होंने पुलिस से बेटी को मुक्त कराने की गुहार लगाई है। थाना न्यू आगरा प्रभारी का कहना है कि आरोपी किशोरी का जीजा है। उसकी तलाश की जा रही है।