फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   british couple come today in agra

दीदार ए ताज के लिए आज आएगा शाही जोड़ा

Sat, 16 Apr 2016 12:51 AM IST
अमर उजाला आगरा
अमर उजाला आगरा Updated Sat, 16 Apr 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
british couple come today in agra
श्‍ााही जाोड़ा - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
 ब्रिटेन के प्रिंस विलियम अपनी पत्नी केट मिडलटन के साथ शनिवार अपराह्न ताजमहल देखने आएंगे। उनके स्वागत के लिए भले ही प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव न आ रहे हों, लेकिन एयरपोर्ट से लेकर शिल्पग्राम और ताजमहल तक सड़क के दोनों किनारे स्वागत वाले होर्डिंग लगवाए हैं।
विज्ञापन

प्रिंस विलियम दोपहर डेढ़ बजे भूटान से सीधे आगरा के खेरिया एयरपोर्ट पर उतरेंगे और अपराह्न 3:30 बजे के बाद ताजमहल पहुंचेंगे। वह ताजमहल में करीब 105 मिनट बिताएंगे। होटल अमर विलास में डिनर के बाद रात 11 बजे आगरा से चले जाएंगे।
विज्ञापन


ताजमहल में धुलाई-सफाई अभियान
ताजमहल के अंदर एएसआई ने विशेष सफाई अभियान चलाया। मुख्य गुंबद, शीशमहल और कब्रों के  चारों ओर बनी संगमरमरी जालियों की धुलाई कर सफाई की गई। सीढ़ियों पर सफेद पेंट और रैंप पर वुडन फिनिश पेंट किया गया। वहीं, सेंट्रल टैंक पर डायना सीट की प्वाइंटिंग और धुलाई की गई। इसके अलावा एयरपोर्ट से लेकर ताजमहल पूर्वी गेट तक नगर निगम के सफाई कर्मचारी तो वहीं, अमर विलास होटल से ताज तक होटल के कर्मचारी सफाई में जुटे। जेसीबी मशीन से मिट्टी के ढेर हटवाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वेलवेट शू कवर और डिस्पेंसर का विकल्प
ताजमहल की मुख्य गुंबद पर जाने के लिए प्रिंस विलियम के लिए वेलवेट के शू कवर और डिस्पेंसर दोनों ही रखे जाएंगे। वेलवेट शू कवर उन्हें कर्मचारी पहनाएंगे, जबकि डिस्पेंसर से वह खुद ही शू कवर ले सकेंगे। वह क्या पहनेंगे, यह विकल्प उन्हीं पर छोड़ा गया है। हालांकि 1992 में आईं उनकी मां डायना नंगे पांव ही शाहजहां-मुमताज की कब्र तक गई थीं। एएसआई ने दिल्ली मुख्यालय के अधीक्षण पुरातत्वविद् अतुल भार्गव को प्रिंस के स्वागत सत्कार की जिम्मेदारी के लिए आगरा भेजा है।
 
धूप से बचाने को दो बड़ी छाते
इन दिनों तापमान सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस ऊपर रहने के कारण लू के थपेड़े झुलसा रहे हैं। ऐसे में एएसआई ने दो बड़े छाते मेहमानों के लिए रखवाए हैं, जो पूर्वी गेट पर बैटरी बस से उतरने के बाद से लेकर ताजमहल मुख्य गुंबद तक रहेंगे।


ब्रिटिश एडवांस टीम ने प्रशासन संग की बैठक
ब्रिटिश अधिकारियों की एडवांस टीम ने दोपहर में प्रशासन और पुलिस अधिकारियों संग कई बार बैठक की। उन्होंने एयरपोर्ट से ताज तक के रूट को देखा और ताजमहल के अंदर सेंट्रल टैंक तथा वाटर चैनल पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। अमर विलास होटल में कोहिनूर सुइट तथा डायनिंग हॉल के साथ छत पर घूमकर सुरक्षा के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed