{"_id":"6992385454963b1584030bd5","slug":"bridges-at-ater-and-pinahat-ghat-are-complete-but-the-up-portion-needs-an-access-road-agra-news-c-25-1-agr1008-990564-2026-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: अटेर और पिनाहट घाट पर पुल तैयार, यूपी के हिस्से में पहुंच मार्ग की दरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: अटेर और पिनाहट घाट पर पुल तैयार, यूपी के हिस्से में पहुंच मार्ग की दरकार
Mon, 16 Feb 2026 02:49 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Mon, 16 Feb 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
पिनाहट पुल
बाह। मध्य प्रदेश सरकार ने जैतपुर के नंदगवा की सीमा पर अटेर तथा पिनाहट की सीमा पर उसैथ पुल का निर्माण कराया है। पक्के पुल से जुड़ने से दोनों राज्यों के पांच साै से ज्यादा गांव के लोग लाभांवित होंगे। अटेर पुल का निर्माण कार्य पूरा हो गया है, जबकि पिनाहट पुल के निर्माण का काम आखिरी चरण में है। बाह की विधायक पक्षालिका सिंह ने रविवार को लखनऊ में लोक निर्माण विभाग के प्रमुख सचिव अजय चौहान को उत्तर प्रदेश की सीमा में दोनों पुलों के पहुंच मार्ग के निर्माण के लिए प्रस्ताव दिया है।
विधायक पक्षालिका सिंह ने बताया पहुंच मार्ग के निर्माण के प्रस्ताव पर प्रमुख सचिव ने जल्द ही अमल का भरोसा दिया है। दोनों पुलों के पहुंच मार्ग के अलावा विधानसभा क्षेत्र की 30 सड़काें के निर्माण और जीर्णोद्धार का प्रस्ताव भी दिया गया है। बारिश से पहले सड़कों की मरम्मत की मांग रखी है। बता दें कि भिंड के अटेर घाट पर 120 करोड़ की लागत से पुल का निर्माण हुआ है। पुल बनने से बाह, फिरोजाबाद, मैनपुरी, आगरा की भिंड से दूरी 60 से 90 किमी कम हो जाएगी। मुरैना के उसैथ घाट पर 100 करोड़ की लागत से पुल का निर्माण पूरा होने को है। पुल के निर्माण से मुरैना और ग्वालियर की दूरी 40 से 60 किमी तक कम हो जाएगी। दोनों पुलों पर आवागमन शुरू होने से करीब 500 गांवों के लोग लाभांवित होंगे। इधर, उसैथ घाट पर पुल निर्माण कार्य जल्द पूरा कराए जाने के लिए प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री अरिदमन सिंह हाल ही में आगरा के एक कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर से मिले थे। उन्होंने भी पुल के जल्द बनने का आश्वासन दिया था।