{"_id":"62a428ecb40402558850c387","slug":"bride-sister-killed-in-firing-two-youths-injured-in-etah","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बरात में बवाल: एटा में दुल्हन की बहन की गोली मारकर हत्या, दो युवक घायल, रंग डालने पर हुआ था विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरात में बवाल: एटा में दुल्हन की बहन की गोली मारकर हत्या, दो युवक घायल, रंग डालने पर हुआ था विवाद
Sat, 11 Jun 2022 11:02 AM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, एटा
अमर उजाला नेटवर्क, एटा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 11 Jun 2022 11:02 AM IST
सार
एटा में विवाह समारोह में मजाक से शुरू हुए विवाद के बाद खूनी संघर्ष हो गया, जिसमें दुल्हन की बहन की हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
घटना के बाद गांव में पहुंचे पुलिस अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एटा के जसरथपुर थाना क्षेत्र के गांव फर्दपुरा में शनिवार तड़के शादी समारोह के दौरान बरातियों पर रंग डालने को लेकर विवाद के बाद दुल्हन और दूल्हे पक्ष लोग भिड़ गए। दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे और हथियार निकल आए। फायरिंग में दुल्हन की बड़ी बहन की मौत हो गई, उसकी आंख में गोली लगी थी। एक युवक भी गोली लगने से घायल हुआ है। बवाल के बाद गांव में पुलिस फोर्स तैनात किया गया है। एक ओर जहां शादी वाले घर में मातम छा गया है तो वहीं गांव में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। जिसे घर से डोली उठनी थी, वहां अब दुल्हन की बहन की अर्थी उठेगी। शादी की खुशियां मातम में बदल गई हैं।
विज्ञापन