{"_id":"66a89e6d053fc134ee01b691","slug":"bride-sent-away-in-a-palanquin-returned-on-bier-after-15-days-groom-s-stubbornness-ruined-her-happiness-2024-07-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: डोली में की थी जिस बेटी की विदाई, 15 दिन बाद अर्थी पर लौटी...ऐसा कुछ होगा; मायके वालों को नहीं हो रहा यकीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: डोली में की थी जिस बेटी की विदाई, 15 दिन बाद अर्थी पर लौटी...ऐसा कुछ होगा; मायके वालों को नहीं हो रहा यकीन
Tue, 30 Jul 2024 05:44 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 30 Jul 2024 05:44 PM IST
सार
फिरोजाबाद में शादी के 15 दिन बाद ही नई नवेली दुल्हन की मौत हो गई। मायके वालों ने बताया कि दहेज की खातिर ससुराल वालों ने उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
मृतका का फाइल फोटो और विलाप करते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फिरोजाबाद में नव विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। मायके वालों ने दहेज में कार नहीं देने पर गला दबाकर हत्या का आरोप लगाया है। आरोप है कि हत्या के बाद शव को फंदे पर लटका दिया। जब मायके पक्ष के लोगों को पता चला तो वह सभी ससुराल आए। ससुरालीजन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है। वहीं पिता की तहरीर पर पति सहित छह के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा पुलिस ने दर्ज किया है। जिसकी जांच सीओ सिटी को सौंपी गई है।
विज्ञापन
मैनपुरी थाना बिछवां के गांव तिसौली निवासी उदयवीर ने अपनी बेटी अनामिका (28) की शादी 15 दिन पहले थाना रामगढ़ के गांव भीकनपुर निवासी अतुल से की थी। मृतका के पिता का आरोप है कि शादी के एक-दो दिन बाद से ही ससुरालीजन दहेज में कार की मांग कर रहे थे। उनका कहना था कि बड़ी बेटी को दहेज में कार दी है तो मुझे भी कार चाहिए, नहीं तो 15 लाख रुपये दे दो। पिता ने कहा मांग पूरी न होने पर रविवार की रात ससुरालियों ने अनामिका की गला दबाकर हत्या कर दी और शव को फंदे पर लटका दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस को सूचना दी कि उसने फंदा लगाकर जान दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजकर मायके पक्ष के लोगों को जानकारी दी। पिता ने बताया कि 28 जुलाई की रात पति अतुल ने फोन कर कहा कि अपनी लड़की को समझा लो नहीं तो गला दबाकर मार दूंगा। इसके बाद फोन कट गया। वापस काल किया तो उठाया नहीं।
सोमवार सुबह फोन कर बताया कि आपकी बेटी की हत्या कर दी है। पुलिस ने पिता की तहरीर पर पति अतुल, ससुर रमेशचंद्र, सास मिथलेश, जेठ जितेंद्र, चचिया ससुर किशोरीलाल, पुनीत के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
फिरोजाबाद के एसपी सिटी सर्वेश कुमार मिश्र ने बताया कि रामगढ़ क्षेत्र में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। जिसके शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। मृतका के पिता उदयवीर की तहरीर पर पति सहित छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी।