{"_id":"60dffdb68070b376536cd0db","slug":"bride-refused-to-marry-then-the-groom-got-married-to-neighboring-girl-in-mathura","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: फेरों की रस्म से पहले हुआ कुछ ऐसा, दूल्हे को पड़ोसी युवती के साथ करनी पड़ी शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: फेरों की रस्म से पहले हुआ कुछ ऐसा, दूल्हे को पड़ोसी युवती के साथ करनी पड़ी शादी
Sat, 03 Jul 2021 01:01 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 03 Jul 2021 01:01 PM IST
सार
मांट के एक मोहल्ले में उस वक्त अजीबोगरीब हालात पैदा हो गए, जब फेरों से पहले दुल्हन ने दूल्हे को नापसंद कर दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के कस्बा मांट में गुरुवार रात को एक शादी समारोह में अजीबोगरीब हालात पैदा हो गए। फेरों की रस्म से ठीक पहले दुल्हन ने दूल्हे के साथ शादी करने से इंकार कर दिया। इससे बराती और घराती हैरान रह गए। दुल्हन को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मानीं। बाद में पड़ोस की युवती से दूल्हा बनकर आए युवक की शादी कराई गई।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक मांट के एक मोहल्ला निवासी युवती की शादी गुरुवार को होनी थी। देर शाम मथुरा से बरात पहुंची। बरातियों की जमकर खातिरदारी की गई। दूल्हा-दुल्हन के परिवार बहुत खुश थे। दावत हो गई, नाच गाना भी हो गया, लेकिन अब सात फेरों की रस्म पूरी होने को थी। फेरों से पहले दुल्हन ने दूल्हे के साथ शादी करने से साफ इंकार कर दिया।
विज्ञापन
घराती-बराती रह गए हैरान
यह सुनकर बराती और घराती सोच में पड़ गए कि आखिर ऐसा क्या हुआ है, जो अचानक दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया। पूछने पर दुल्हन ने बताया उसे दूल्हा पंसद नहीं है। वह इस दूल्हे के साथ शादी नहीं करेगी। दुल्हन के परिवार वालों ने दुल्हन को काफी मनाने का प्रयास किया, लेकिन वह अपनी जिद पर अड़ी रही। जब युवती नहीं मानी तो दोनों पक्षों के बीच पंचायत हुई।
विज्ञापन
शुक्रवार को पूरे दिन पंचायत हुई, लेकिन युवती शादी के लिए तैयार नहीं हुई। बाद में गांव और पंचायत के लोगों ने पड़ोस की युवती से दूल्हे को शादी करने के लिए कहा। युवती भी शादी करने को तैयार थी। दूल्हे ने भी हां कर दी। इसके बाद दोनों की शादी करा दी गई। यह शादी इलाके में चर्चा का विषय बनी रही।
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।