UP: घर में चल रही थीं शादी की तैयारी, दो दिन पहले प्रेमी संग फरार हुई दुल्हन; थाने में फूट-फूटकर रोया पिता
घर में बेटी की शादी की तैयारी चल रही थी। दो दिन बाद बरात आनी थी लेकिन इससे पहले ही बेटी अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। दुल्हन के फरार होने के कारण शादी की तैयारियां धरी रह गईं।
विस्तार
शिकोहाबाद के एक गांव में विवाह की तैयारियां पूरी हो गई थीं। दो दिन बाद बरात आनी थी, लेकिन उसके पहले ही दुल्हन अपने प्रेमी के साथ चली गई। परिजनों ने पहले तो इधर-उधर ढूंढने का प्रयास किया लेकिन जब कहीं से कोई सुराग नहीं मिला तो थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई। पीड़ित पिता ने पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है।
ये भी पढ़ें - प्यार या पागलपन: नाबालिग को दिल दे बैठा युवक, शादी की जिद न हुई पूरी; तो दोनों ने लगा ली आग
यहां का है मामला
मामला थाना नगला खंगर क्षेत्र के एक गांव का है। यहां एक युवती की शादी उसके पिता ने मध्य प्रदेश के तहसील अटेर क्षेत्र के गांव मुकुटपुरा निवासी युवक से तय की थी। बरात आने में मात्र दो दिन थे। लड़की के पिता ने शादी के कार्ड आदि बंटवा दिये। वहीं दूल्हा पक्ष से भी सभी तैयारियां हो गईं। इसी बीच बरात आने से दो दिन पूर्व युवती अपने परिजनों को खाने में नशीला पदार्थ खिला कर प्रेमी के साथ घर में रखे आभूषण और नकदी लेकर चली गई। जब परिजनों की नींद खुली तो घर में बेटी को न देख सब हैरान रह गये।
ये भी पढ़ें - UP: ट्रेन के टॉयलेट में कर रहे थे ऐसी हरकत, जीआरपी के पहुंचते ही छूटे पसीने, देना पड़ा जुर्माना
आभूषण और नकदी भी गायब
घर में रखे आभूषण और नकदी भी गायब थी। परिजन ने युवती की तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चला। इसके बाद परिजन थाना पहुंचे और तहरीर दी। पुलिस ने पीड़ित पिता की तहरीर पर सुखवीर निवासी नौगवां चित्राहाट आगरा और रामनरेश गुड़ियान नगला खंगर के खिलाफ युवती को बहला फुसला कर ले जाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़ित ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाते हुए बेटी को शीघ्र बरामद राने की मांग की है।
ये भी पढ़ें - किशोरी का अपहरण: घरवालों को खिलाईं नींद की गोलियां, अश्लील फिल्म बनाने की मंशा; सहमे हुआ है परिवार