UP: ट्रेन के टॉयलेट में कर रहे थे ऐसी हरकत, जीआरपी के पहुंचते ही छूटे पसीने, देना पड़ा जुर्माना
ट्रेन के शौचालय से कुछ यात्रियों को जीआरपी ने पकड़ा। इन यात्रियों से जुर्माना वसूला गया है। साथ ही आगे से गलती न करने की हिदायत भी दी गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ट्रेन के टॉयलेट में छुपकर यात्रा करने वालों के कई मामले सुने होंगे, लेकिन यहां मामला बेटिकट यात्रा का नहीं है। दरअसल ट्रेन में जीआरपी ने कुछ ऐसे यात्रियों को पकड़ा जो टॉयलेट में छुपकर बीड़ी-सिगरेट पी रहे थे। इन यात्रियों से जुर्माना वसूला गया। बता दें आगरा रेलवे के अधिकारियों ने स्पेशल दस्ते के साथ ट्रेनों में जांच अभियान चलाकर 90 यात्री पकड़े हैं। इनसे 57,780 रुपये जुर्माना वसूला गया। इसमें अवैध वेंडर और गंदगी करने वाले यात्री भी शामिल हैं।
ये भी पढ़ें - किशोरी का अपहरण: घरवालों को खिलाईं नींद की गोलियां, अश्लील फिल्म बनाने की मंशा; सहमे हुआ है परिवार
इन स्टेशनों पर हुई जांच
मंडल रेल प्रबंधक आनंद स्वरूप के नेतृत्व में टीम ने आगरा कैंट, धौलपुर, मथुरा और फरीदाबाद स्टेशनों पर जांच की। इसमें स्पेशल दस्ते ने 27 अवैध वेंडर पकड़े, जो बिना लाइसेंस के ट्रेनों में खाने-पीने की सामग्री बेच रहे थे। गंदगी-धूम्रपान करने वाले यात्री भी पकड़े। कई तो ऐसे थे, जो शौचालय में छिपकर बीड़ी-सिगरेट पी रहे थे।
ये भी पढ़ें - मजबूरी भूख की: कलेक्ट्रेट में दृष्टिबाधित छात्र-छात्राओं ने दिया धरना, बोले- नहीं मिल पा रहा दो वक्त का खाना
दरवाजा खुलवाकर निकाले बाहर
जीआरपी ने दरवाजा खटखटाकर उनको बाहर निकाला। दोबारा धूम्रपान न करने के लिए माफी मांगी, लेकिन जुर्माना भी देना पड़ा। कुछ बेटिकट यात्री टीम से बचने के लिए शौचालय, महिला कोच में छिप गए। कुछ यात्रियों ने नींद में होने का नाटक भी किया। ऐसे लोगों से भी जुर्माना वसूला गया।
ये भी पढ़ें - किसान जरा ध्यान दें: कम लागत में करना है ज्यादा उत्पादन, कृषि विशेषज्ञ ने बताया ये छोटा सा उपाय
ये अधिकारी रहे शामिल
रेलवे वाणिज्य प्रबंधक प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि मंडल के अन्य स्टेशनों से अनधिकृत 1600 यात्रियों से 10 लाख रुपये जुर्माना वसूला गया है। टीम में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमन वर्मा, सहायक वाणिज्य प्रबंधक वीरेंद्र सिंह और अनिल श्रीवास्तव भी रहे।