{"_id":"6aa4ef5c9f4fbd176406bc19","slug":"brics-summit-to-affect-train-timings-several-trains-from-agra-to-run-late-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रिक्स सम्मेलन का असर: रेलवे ने बदला ट्रेनों का समय, आगरा कैंट-नई दिल्ली इंटरसिटी का नया टाइम कर लें नोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्रिक्स सम्मेलन का असर: रेलवे ने बदला ट्रेनों का समय, आगरा कैंट-नई दिल्ली इंटरसिटी का नया टाइम कर लें नोट
Sat, 12 Sep 2026 11:51 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Sat, 12 Sep 2026 11:51 AM IST
सार
दिल्ली में 11 से 13 सितंबर तक होने वाले ब्रिक्स सम्मेलन के चलते ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया गया है। आगरा कैंट-होशियारपुर एक्सप्रेस 15 मिनट और आगरा कैंट-नई दिल्ली इंटरसिटी 40 मिनट तक देरी से चलेगी।
विज्ञापन
ट्रेन सांकेतिक आगरा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिल्ली में 11 से 13 सितंबर तक होने वाले ब्रिक्स सम्मेलन के कारण दिल्ली क्षेत्र में ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया गया है। इसका असर आगरा से चलने और आने वाली ट्रेनों पर भी पड़ेगा। शुक्रवार को नई दिल्ली-आगरा कैंट इंटरसिटी 20 मिनट देरी से चली। 12 सितंबर को आगरा कैंट-होशियारपुर एक्सप्रेस 15 मिनट लेट रहेगी और 13 सितंबर को आगरा कैंट-नई दिल्ली इंटरसिटी 40 मिनट देरी से चलेगी।
आगरा रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम ने बताया कि रेलवे ने ट्रेनों के संचालन में बदलाव की सूची जारी की है। 11905 आगरा कैंट-होशियारपुर एक्सप्रेस आगरा कैंट से चलती है। 14211 आगरा कैंट-नई दिल्ली इंटरसिटी भी प्रभावित होगी। वहीं 14212 नई दिल्ली-आगरा कैंट इंटरसिटी शुक्रवार को 20 मिनट देरी से चली। यात्री सफर से पहले ट्रेनों की स्थिति जांच लें।
आगरा से गुजरात की अतिरिक्त रेल सुविधा, उधना और असारवा के लिए विशेष ट्रेनें
त्योहारों के सीजन में आगरा के यात्रियों को गुजरात की ओर जाने के लिए अतिरिक्त रेल सुविधा मिलेगी। आगरा कैंट से उधना और असारवा के लिए विशेष ट्रेनें चलेंगी। आगरा कैंट, फतेहपुर सीकरी, रूपवास, ईदगाह और टूंडला के यात्रियों को इन ट्रेनों का लाभ मिलेगा। उधना, वडोदरा, रतलाम, कोटा, सवाई माधोपुर, उदयपुर, डूंगरपुर, हिम्मतनगर और असारवा जाने के लिए अतिरिक्त सीटें उपलब्ध होंगी।
विज्ञापन
आगरा रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम ने बताया कि ट्रेन संख्या 01907 आगरा कैंट-उधना विशेष ट्रेन छह अक्तूबर से 24 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार को चलेगी। यह शाम 6:45 बजे आगरा कैंट से रवाना होगी। फतेहपुर सीकरी शाम 7:10 बजे पहुंचेगी और 7:12 बजे चलेगी और रूपवास 7:28 बजे पहुंचेगी। वहां से 7:30 बजे रवाना होगी। वापसी में 01908 उधना-आगरा कैंट सात अक्तूबर से 25 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार को चलेगी और सुबह 8:30 बजे आगरा कैंट पहुंचेगी।
ट्रेन संख्या 01910 आगरा कैंट-असारवा विशेष ट्रेन पांच अक्तूबर से 23 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार को शाम 6:10 बजे आगरा कैंट से चलेगी। यह फतेहपुर सीकरी 6:50 बजे पहुंचेगी और 6:52 बजे रवाना होगी जबकि रूपवास 7:08 बजे पहुंचेगी और 7:10 बजे चलेगी। वापसी में 01909 असारवा-आगरा कैंट छह अक्तूबर से 24 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार को चलकर अगली सुबह 7:45 बजे आगरा कैंट पहुंचेगी।
इसके अलावा असारवा-कानपुर सेंट्रल विशेष ट्रेन (01906) छह अक्तूबर से प्रत्येक मंगलवार को चलेगी। यह ईदगाह में रात 2:25 बजे पहुंचेगी और 2:30 बजे चलेगी। संशोधित समय के अनुसार टूंडला में सुबह 3:50 बजे पहुंचेगी और 3:55 बजे रवाना होगी।